{"_id":"5820b8cc4f1c1bfb02b3818e","slug":"construction-work-on-hold-for-a-week-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":" एक हफ्ते तक गाजियाबाद में भी कंस्ट्रक्शन वर्क रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हफ्ते तक गाजियाबाद में भी कंस्ट्रक्शन वर्क रुका
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 07 Nov 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
कंस्ट्रक्शन वर्क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली के बाद अब गाजियाबाद में भी स्माग के चलते कंस्ट्रक्शन वर्क पर एक हफ्ते की रोक लगा दी गई है। सोमवार को प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी द्वारा किए जा रहे मिट्टी के कार्य और हाटमिक्स प्लांट के संचालन व खुदाई पर सप्ताह भर की रोक लगा दी है। साथ ही कूड़ा करकट, पुआल आदि जलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
वहीं जीडीए ने बिल्डरों को एक सप्ताह तक निर्माण कार्य न करने का निर्देश दिया है। सिर्फ मेट्रो और एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य चलते रहेंगे।जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने सोमवार को वायु प्रदूषण से निपटने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक बैठक बुलाकर कई निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंता को आदेश दिया कि वह विभाग द्वारा वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों में मिट्टी का कार्य एक सप्ताह के लिए रोक दें, साथ ही एक सप्ताह तक हाटमिक्स प्लांट का संचालन व खुदाई का कार्य भी रोक दिया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनपद में कोई भी औद्योगिक इकाई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र के बिना नहीं चलनी चाहिये। इसके लिए संबंधित अधिकारी 3 दिन के अन्दर सभी औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण करके रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
यदि कोई इकाई प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्थाओं का नियमित संचालन नहीं कर रही है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाये। इसके साथ ही कूड़ा करकट जलाने वालों को पकड़कर उनसे अर्थ दण्ड वसूला जाए। इसके लिए नगर निगम व पुलिस विभाग द्वारा आपसी ताल मेल से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने बैठक में कहा कि किसान व ग्रामीण गांव में पुआल न जलाएं, इसके लिए गांव स्तर पर किसान सहायकों के माध्यम से गांव व ब्लाक स्तर पर गोष्ठियां आयोजित की जाएं और लोगों को इस समस्या के प्रति जागरूक किया जाए। डीएम ने इसके साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारियों को प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर नकेल कसने केनिर्देश दिए।
नगर निगम से सड़कों पर धूल को नियंत्रित करने के लिए पानी का छिड़काव करने को कहा गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्णा करुणेश, अपर जिलाधिकारी नगर प्रीति जायसवाल, पुलिस अधीक्षक यातायात, नगर आयुक्त, जीडीए केओएसडी नितिन मदान, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, लोक निर्माण विभाग अदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि बिल्डरों को एक हफ्ते तक बिल्डिंग निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही ऐसे तमाम निर्माण कार्यों पर हफ्ते भर की रोक लगाई गई है, जिससे धूल उड़ने का खतरा हो। उन्होंने कहा कि इन दिनों मेट्रो और एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्यों के दौरान गाडर रखने का काम चल रहा है।
इससे धूल उड़ने का खतरा नहीं है इसलिए इन कार्यों पर रोक नहीं लगाई गई है।एआरटीओ (प्रशासन) विश्वजीत सिंह ने बताया कि विभाग में पंजीकृत होने वाहनों में पेट्रोल के बाद सबसे ज्यादा डीजल के वाहन होते हैं। सरकार सीएनजी वाहनों को खरीदने के लिए प्रेरित करती है, लेकिन फिर भी इनकी संख्या कम ही है।
विभाग में 2015-16 में पंजीकृत होने वाले वाहनों में पेट्रोल के 60819 वाहन थे जबकि डीजल के 11433 वाहन और सीएनजी के 5736 वाहन ही रजिस्टर्ड हुए। वहीं 2015 से अक्तूबर के अंत तक पेट्रोल वाहन 35496 वाहन रजिस्टर्ड हुए हैं। डीजल वाहन 5596 और सीएनजी वाहन 3727 वाहन ही रजिस्टर्ड हो पाए हैं।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार से देखा जाए तो डीजल की तुलना में सीएनजी वाहन आधे हैं। यदि प्रदूषण कम करना है तो सीएनजी वाहनों की संख्या बढ़ानी पड़ेगी।एनजीटी द्वारा प्रदेश के परिवहन आयुक्त से जनपदों में सीएनजी पंपों का ब्योरा मांगा गया है। आरटीओ ने गाजियाबाद में स्थित पंपों की पूरी रिपोर्ट भेज दी है।
अधिकारियों के मुताबिक गाजियाबाद में 8 आईजीएल के सीएनजी पंप हैं। पेट्रोल पंपों पर 33 मशीनें लगी हुई हैं। इस तरह से कुल 41 मशीनें (डिस्पेंसर) लगे हुए हैं।गाजियाबाद टेलीकॉम एसोसिएशन स्मॉग से बचाव के लिए मंगलवार को बाजार में मास्क बांटेगा। एसोसिएशन के सचिव ललित शर्मा ने बताया कि स्मॉग से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है।
बाजार भी सूने हो गए हैं जबकि इस सीजन सबसे ज्यादा खरीदारी होती है। एसोसिएशन मंगलवार को आरडीसी, राजनगर समेत अन्य बाजारों में दुकानदारों के साथ ग्राहकों को मास्क वितरित करेगा।