फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Congress left hand, Rajpal with BJP

कांग्रेस का छोड़ा हाथ, राजपाल अब भाजपा के साथ

Mon, 23 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Mon, 23 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Congress left hand, Rajpal with BJP
राजपाल त्यागी - फोटो : अमर उजाला
मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक चुने गए यूपी के पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी ने भी आखिर भाजपा का लड्डू चख ही लिया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने रविवार को पूर्व मंत्री और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन


सपा, बसपा और कांग्रेस में रहे राजपाल त्यागी का मुरादनगर विधानसभा में जबरदस्त जनाधार रहा है। इस सीट से पार्टी के साथ ही वह निर्दलीय भी चुने जा चुके हैं। विगत दिनों उनके बेटे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रहे अजित पाल त्यागी ने भाजपा का दामन थामा था।
विज्ञापन


इसी के चलते अजित को भाजपा ने अपना मुरादनगर से प्रत्याशी घोषित कर रखा है। अब राजपाल त्यागी भी रविवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

बता दें कि राजपाल त्यागी वर्ष 2003 से 2007 तक कैबिनेट मंत्री, 2008 से 2012 तक मुरादनगर क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। भाजपा में शामिल होने पर पूर्व मंत्री का कहना था कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed