फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Congress against Notbandi encompass, over 25 reports

कांग्रेसियों ने नोटबंदी के खिलाफ दिया धरना, 25 पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 08 Jan 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 08 Jan 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Congress against Notbandi encompass, over 25 reports
धरना देते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेसी नेताओं ने शनिवार को नोटबंदी के खिलाफ धरना दिया तो पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करादी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना समेत 10 लोगों को नामजद करते हुए 25 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कांग्रेसी नेताओं ने अनुमति के बावजूद रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आरोप लगाते हुए इसे पुलिस की तानाशाही बताया। दूसरी ओर, महानगर कांग्रेस कमेटी ने नोटबंदी के खिलाफ डीएम को ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना, पूर्व महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, सीनियर नेता लोकेश चौधरी समेत 40 से ज्यादा नेता-कार्यकर्ता शनिवार सुबह नोटबंदी के खिलाफ पार्टी कार्यालय से लोहिया नगर के गांधी पार्क में धरना देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। उन्होंने बैंक से पैसा निकालने पर पाबंदी हटाए जाने, नोटबंदी की अवधि में जमा धनराशि पर 18 फीसदी ब्याज देने, कैशलेस लेनदेन पर कमीशन बंद किए जाने, बीपीएल परिवार की महिलाओं के खातों में 25 हजार रुपए जमा कराए जाने, मनरेगा मजदूरों के काम के दिन और दिहाड़ी दोगुनी किए जाने और छोटे दुकानदारों को एक साल तक इनकम व सेल्स टैक्स में 50 फीसदी छूट दिए जाने की मांग की।

पुलिस को धरना दिए जाने की जानकारी मिली तो उन्होंने उसे रुकवा दिया। जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना ने बताया कि पुलिस के कहने पर उन्होंने धरना खत्म कर दिया और चार लोगों ने जाकर डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

बावजूद इसके पुलिस ने उनके और अन्य नेताओं पर केस दर्ज कर दिया। उनका कहना है कि शुक्रवार को ही उन्होंने जिला प्रशासन के पास अनुमति के लिए आवेदन कर दिया था। प्रशासन ने शनिवार सुबह अनुमति पत्र जारी कर सीधे थाने को भेज दिया।

अब पुलिस अफसरों का कहना है कि उस अनुमति पत्र पर कार्यालय की मुहर तो है, लेकिन अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि इसमें उनकी गलती नहीं है, बल्कि जिला प्रशासन की खामी है। इसके खिलाफ वह कोर्ट में लड़ाई लड़ेंगे।


उधर, सिहानी गेट कोतवाली के एसएचओ अवनीश दीक्षित का कहना है कि धरना देने वाले लोगों के पास अनुमति नहीं थी। धारा-144 के उल्लंघन पर उनके खिलाफ केस दर्ज कर रिपोर्ट एडीएम सिटी को भेज दी गई है। दूसरी ओर, कांग्रेस महानगर कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नोटबंदी के खिलाफ डीएम को ज्ञापन देकर विरोध जताया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed