फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Commissionerate building will be built with Rs 60 crore, land given to police department

Ghaziabad News: 60 करोड़ रुपये से बनेगा कमिश्नरेट का भवन, पुलिस विभाग के नाम हुई जमीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Commissionerate building will be built with Rs 60 crore, land given to police department
गाजियाबाद। कमिश्नरेट भवन बनने का इंतजार अब खत्म हो गया है। कमिश्नरेट भवन के राजनगर एक्सटेंशन नूरनगर में चिन्हित की गई जमीन पुलिस विभाग के नाम हो गई है। पुलिस ने जमीन की घेराबंदी करके सीमेंट के खंभे लगाकर कब्जा भी ले लिया है, अब जल्द काम शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि डेढ़ साल में कमिश्नरेट भवन बनकर तैयार भी जाएगा। 11 हजार वर्ग मीटर में करीब 60 करोड़ रुपये से कमिश्नरेट भवन का निर्माण होगा।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने बताया कि करीब साढ़े 13 हजार वर्ग मीटर जमीन मिली है। इसमें 11 हजार वर्ग मीटर में कमिश्नरेट भवन, करीब ढाई हजार वर्ग मीटर में आईटीएमएस और एसपीओ कार्यालय बनेगा। कमिश्नरेट भवन के डिजाइन पूरे प्रदेश में एक जैसे रखे गए हैं। गाजियाबाद में भूतल समेत छह मंजिला इमारत का भवन बनेगा। इसमें भूतल और पहली मंजिल पर पार्किंग व्यवस्था रहेगी। बाकी मंजिल पर कार्यालय व कोर्ट बनेंगी। इसका डिजाइन भी पास हो चुका है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि ऐसे कमिश्नरेट जहां जोन और रेंज स्तर के अधिकारी बैठते हैं। वहां आठ मंजिला भवन बनेगा। गाजियाबाद में छह मंजिला कमिश्नरेट भवन बनने का डिजाइन पास हुआ है।
विज्ञापन



कलक्ट्रेट भवन बनने की उम्मीद कम

जमीन चिन्हित करने के दौरान चर्चा थी कि कमिश्नरेट भवन के साथ नया कलक्ट्रेट भी राजनगर एक्सटेंशन में बन सकता है लेकिन जमीन साथ नहीं होने के कारण कलक्ट्रेट बनने की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेट्रो सिटी में 100 ट्रैफिक सिग्नल के लिए भेजा था प्रस्ताव

पुलिस आयुक्त ने बताया कि आईटीएमएस के तहत पुलिस की ओर से नगर निगम को अलग-अलग चौराहों पर 100 ट्रैफिक सिग्नल लगवाने का प्रस्ताव भेजा था। आईटीएमएस भी कमिश्नरेट भवन के पास बनेगा। जहां से पूरे शहर व चौराहों पर एक जगह से ही निगरानी रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed