फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cold wave continues...schools up to 8th closed till 18

Ghaziabad News: शीतलहर का प्रकोप जारी... 8वीं तक के स्कूल 18 तक बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cold wave continues...schools up to 8th closed till 18
गाजियाबाद। कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने जिले में आठवीं तक के स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि शिक्षकों और स्टाफ का आना अनिवार्य होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। पहले 14 जनवरी तक जूनियर तक के स्कूल बंद थे, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 18 जनवरी तक कर दिया गया है। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन

रविवार को भी सुबह से 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। गलन भरी हवा पूरे दिन चलती रही। दोपहर में थोड़ी देर के लिए हल्की धूप निकली लेकिन इससे कोई राहत नहीं मिली। शाम होते- होते कोहरे की चादर ने पूरे शहर को अपनी आगोश में ले लिया। दिनभर तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहा। सुबह कोहरा पड़ने से दृश्यता काफी कम रही और राहगीरों को वाहन चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि, शहरी क्षेत्र के घनी आबादी वाले इलाकों में लोगों को इससे थोड़ी राहत मिली रही। अधिकतम तापमान एक डिग्री नीचे आकर 18 रहा तो न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर नौ डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आद्रता बढ़ने से लोगों को सर्दी का ज्यादा अहसास हुआ। हालत यह रही कि दोपहर में भी आद्रता बढ़कर 82 फीसदी दर्ज की गई। शाम होते होते आद्रता में 10 फीसदी का इजाफा हो गया। इसके बाद सर्दी और बढ़ गई। सोमवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। मंगलवार को इसमें एक से दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट होगी। पश्चिमी विक्षोभ अभी सक्रिय है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी जारी है। इसलिए मंगलवार को मौसम फिर से करवट बदल सकता है और आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




रविवार को ऐसे बदलता रहा मौसम

रात 12 बजे-9 डिग्री सेल्सियस

रात तीन बजे-9 डिग्री सेल्सियस
तड़के छह बजे-11 डिग्री सेल्सियस
सुबह नौ बजे-11 डिग्री सेल्सियस

दोपहर 12 बजे-17 डिग्री सेल्सियस

दोपहर तीन बजे-17 डिग्री सेल्सियस
शाम छह बजे-13 डिग्री सेल्सियस
रात नौ बजे-11 डिग्री सेल्सियस
-------
कोहरे से नहीं सुधर रही ट्रेनों की चाल
गाजियाबाद। रविवार को पलवल-गाजियाबाद ईएमयू अपने निर्धारित समय से दो घंटे 12 मिनट देरी से गाजियाबाद पहुंची। इसको यहां दोपहर 1:40 पर पहुंचना था, लेकिन यात्रियों को इसका 3:52 बजे तक इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा 30 से ज्यादा लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनों के अपने निर्धारित समय से नौ घंटे तक देरी से चलने से यात्री परेशान रहे। सुबह की बजाय शाम व शाम की बजाय यात्री सुबह को अपने गंतव्य तक पहुंच सके। हालत यह रही कि कैफियत 9 घंटे 50 मिनट देरी, सीमांचल एक्सप्रेस पांच घंटे, उत्तर पूर्व एक्सप्रेस चार घंटे, कलिंगा उत्कल सवा दो घंटे, आला हजरत एक घंटे, छत्तीसगढ़ 35 मिनट, अलीगढ़ दिल्ली मेमू 20 मिनट देरी से गाजियाबाद पहुंची। नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि कई जगह कोहरा ज्यादा पड़ रहा है। इसी कारण ट्रेनों के समय में सुधार नहीं आ पा रहा है। संवाद

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed