फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Code of Conduct Ends, Now the Turn of Development

आचार संहिता खत्म, अब विकास की बारी

Tue, 14 Mar 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 14 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Code of Conduct Ends, Now the Turn of Development
विकास योजना - फोटो : Amar Ujala

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव के दौरान लगी आचार संहिता 15 मार्च को हट जाएगी। नगर निगम की ओर से रुके हुए विकास कार्य फिर से शुरू होंगे। मेयर ने मंगलवार को इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस हफ्ते नगर निगम 57 करोड़ रुपये के वर्क आर्डर रिलीज करेगा।

विज्ञापन


चुनाव आचार संहिता के कारण शहर में विकास कार्यों पर ब्रेक लगे हुए थे। मेयर अशु वर्मा ने बताया कि शहर में जल्द ही विकास की बयार बहेगी। निगम प्रशासन ने आचार संहिता लगने से पहले 57 कार्यों के टेंडर को फाइनल किया था। 15 मार्च यानी बुधवार को आचार संहिता खत्म हो रही है।
विज्ञापन


अब रुके हुए विकास कार्य फिर से शुरू होंगे। सभी वार्डों में 57 करोड़ रुपये के 410 कार्यों के इस हफ्ते वर्क आर्डर दे दिए जाएंगे। इसमें अधिकांश कार्य सड़क निर्माण व पैच वर्क के हैं। उन्होंने बताया कि आगे भी निगम अधिकारियों के साथ बैठक करके वार्डों में विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी। विशेष रूप से बरसात से पहले नालों की सफाई कराई जाएगी। ताकि जलभराव न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के लिए प्रोजेक्ट तैयार, निगम में रखा जाएगा
गाजियाबाद। गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी की श्रेणी में लाने के लिए प्रोजेक्ट बनाया गया है। स्मार्ट सिटी के कोआर्डिनेटर संजय चौहान के मुताबिक प्रोजेक्ट करीब 2400 करोड़ रुपये का तैयार किया गया है। इसमें बेहतर ट्रांसपोर्ट सिस्टम, साफ-सफाई आदि को शामिल किया गया है। प्रोजेक्ट को नगर निगम प्रशासन के सामने रखा जाएगा। इसके बाद यह लखनऊ भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed