फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   class third student brutally murdered in Ghaziabad police investigation going on

गाजियाबाद: तीसरी कक्षा के लापता छात्र की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

Sat, 09 Oct 2021 06:48 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 09 Oct 2021 06:48 PM IST
सार

क्रॉसिंग रिपब्लिक की सेवियर सोसायटी के पीछे किशोर का शव पड़ा हुआ मिला। उसका सिर ईंट-पत्थरों से कुचला हुआ था। उसकी शिनाख्त अनुज उर्फ सन्नी के रूप में हुई। पुलिस उसके तीन साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
class third student brutally murdered in Ghaziabad police investigation going on
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के विजयनगर में 13 वर्षीय एक लापता बालक की सिर कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आदर्श कॉलोनी बिहारीपुरा में रहने वाले लटूरी का 13 वर्षीय बेटा अनुज उर्फ सन्नी कक्षा तीन का छात्र था। शुक्रवार दोपहर वह घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन लौटकर नहीं आया। परिजनों ने हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन


इसी बीच शनिवार की शाम क्रॉसिंग रिपब्लिक की सेवियर सोसायटी के पीछे किशोर का शव पड़ा हुआ मिला। उसका सिर ईंट-पत्थरों से कुचला हुआ था। उसकी शिनाख्त अनुज उर्फ सन्नी के रूप में हुई। पुलिस उसके तीन साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


आखरी बार अनुज को इन्हीं तीनों दोस्तों के साथ देखा गया था। बताया जा रहा है कि सलोचन का नशा करने के दौरान हुई कहासुनी में इन्हीं दोस्तों ने छात्र की हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed