{"_id":"6980d899b5feca1c460768cb","slug":"claiming-to-be-a-blo-villagers-were-made-to-sign-form-7-sparking-uproar-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-815785-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बीएलओ बताकर ग्रामीणों से फॉर्म-7 पर कराए हस्ताक्षर, सपाइयों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बीएलओ बताकर ग्रामीणों से फॉर्म-7 पर कराए हस्ताक्षर, सपाइयों का हंगामा
विज्ञापन
नहाल चौकी पहुंचे मतदाता व समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी। संवाद
मसूरी। अल्पसंख्यक बाहुल्य नाहल गांव में सोमवार दोपहर कुछ लोग खुद को बीएलओ बताकर लोगों से फॉर्म-7 पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाते पकड़े गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सपा नेताओं ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बीएलओ से आरोपियों के खिलाफ तहरीर ली है।
धौलाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव नाहल में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नाम जोड़ने व संशोधन का कार्य जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह दो पुरुष व एक महिला गांव में पहुंचे और खुद को बीएलओ बताया। आरोप है कि वह लोगों से फॉर्म-7 भरवा रहे थे। इस फॉर्म पर स्वीकृति देने से मतदाता सूची से नाम हटा दिए जाते हैं।
आरोप है कि तीनों ने कुछ ग्रामीणों से फॉर्म-7 पर हस्ताक्षर भी कराए। ग्रामीणों को आशंका हुई तो उन्होंने बीएलओ सुनीता देवी को मौके पर बुलाया। सुनीता ने तीनों के प्रशासनिक कर्मचारी होने से इन्कार किया। मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच गए। नेताओं ने पुलिस-प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि मामले से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की नींव मतदाता सूची होती है और उसमें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।