फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CISF has 10 hours off the road, the driver bother

10 घंटे बंद रही सीआईएसएफ रोड, वाहन चालक रहे परेशान

Sun, 26 Feb 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 26 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
CISF has 10 hours off the road, the driver bother
जाम - फोटो : अमर उजाला
एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य की वजह से शनिवार सुबह बुद्ध चौक से कनावनी पुलिया तक सीआईएसएफ रोड करीब 10 घंटे के लिए बंद रही। इस दौरान सीआईएसएफ रोड पर आने-जाने वाले ट्रैफिक को सर्विस लेन से निकाला गया, जिसकी वजह सेे ट्रैफिक स्लो रहा। कई बार जाम की स्थिति भी बनी, जिसके कारण वाहन चालक परेशान हुए।  
विज्ञापन

    
गौरतलब है कि एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य में देरी हो गई है। अब निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए जीडीए अधिकारियों ने नई डेट लाइन तैयार की है। अधिकारी काम को समय पर पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन


मई तक यूपी गेट से कनावनी तक पहले चरण का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत शनिवार सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बुद्ध चौक से कनावनी पुलिया तक सीआईएसएफ रोड को बंद रखकर निर्माण कार्य तेज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनावनी पुलिया पर बनाए जा रहे लूप के पिलर्स पर गार्डर लगाए गए। मशीन से गार्डर लगाने की वजह से रास्ते को बंद रखा गया। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए वाहनों को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया गया। सर्विस रोड कम चौड़ी होने और वाहनों का दबाव बढ़ने से ट्रैफिक स्लो रहा।

इसके साथ ही कई वाहन चालक वसुंधरा के रास्ते वैशाली सेक्टर-6 की पुलिया से होते हुए नोएडा पहुंचे। रूट डायवर्जन की वजह से वाहन चालकों को परेशानी हुई। 12 बजे रास्ता खुला तो ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हुई।

जीडीए के अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन ने बताया कि एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए सड़क बंद की गई है। काम जल्द से जल्द पूरा हो इसके लिए दिन में भी पिलर्स पर गार्डर रखने का काम किया जा रहा है।       

लोग चाहते हैं जल्द शुरू हो एलिवेटेड रोड  
ट्रांस हिंडन के लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द एलिवेटेड रोड के प्रथम चरण का लाभ उन्हें मिले। वसुंधरा, शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर आदि कालोनियों के लोगों को इसका लाभ देने के लिए ही कनावनी पर लूप तैयार किया जा रहा है।


जीडीए मई तक यूपी गेट से कनावनी पुलिया तक एलिवेटेड रोड तैयार कर देगा। ऐसे में वसुंधरा, इंदिरापुरम, राजेंद्र नगर, शालमीार गार्डन के लोग चाहते है कि उन्हें मई से ही एलिवेटेड रोड का फायदा मिलने लगे। दूसरे चरण से करहेड़ा तक का रोड तैयार होगा। इसके बाद राजनगर एक्सटेंशन और गाजियाबाद के लोग इसका लाभ ले सकेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed