{"_id":"57ffd5f14f1c1bd875290124","slug":"chiranjivi-debue-in-bollywood","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में दिखेंगे वैशाली के चिरंजीव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड में दिखेंगे वैशाली के चिरंजीव
ब्यूरो/अमर उजाला, वैशाली
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
चिरंजीव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंबर-1 ड्रामेबाज जैसे रियलिटी शो में सलेक्टर के रूप में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखा चुके एक्टर चिरंजीव अब बॉलीवुड मूवी 30 मिनट्स में बड़े कलाकारों के साथ अभिनय करते दिखाई देंगे। 11 नवंबर को रिलीज हो रही मूवी में चिरंजीव क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर का किरदार निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
साइको थ्रिलर मूवी में अभिनेता हितेन पेंटल और अभिनेत्री ऋषिता भट्ट मुख्य किरदार में हैं। वहीं वैशाली के एक्टर चिरंजीव फिल्म में इंस्पेक्टर बनकर अपराधी को पकड़ते दिखाई देंगे। चिरंजीव ने बताया कि बॉलीवुड में यह उनका पहला कदम है।
विज्ञापन
इसका पूरा श्रेय वह फिल्म के डायरेक्टर यसुदेव और अपने गुरू विजय भारद्वाज को देते हैं। चिरंजीव ने बताया कि बीटेक करने के बाद जब उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर बनाया तो करीबियों और रिश्तेदारों ने हंसी उड़ाई।
विज्ञापन
लेकिन आज वह अपने माता-पिता और गुरू के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने उनका हमेशा साथ दिया। चिरंजीव जल्द ही कलर के धारावाहिक थपकी प्यार की में भी काम करते नजर आएंगे।