फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chintu committed a theft at the Tanishq showroom for the sake of his BA-graduate girlfriend

Ghaziabad News: बीए पास प्रेमिका की खातिर चिंटू ने की थी तनिष्क शोरूम में चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Chintu committed a theft at the Tanishq showroom for the sake of his BA-graduate girlfriend
गाजियाबादा। आरडीसी स्थित तनिष्क ज्वैलर्स शोरूम में 4.55 करोड़ रुपये की चोरी करने वाला चिंटू गहने बेचकर अपनी प्रेमिका के शौक पूरे करना चाहता था। 12वीं पास चिंटू अपने भाई की पिज्जा हट की दुकान में काम करता था। प्रेमिका सोनिया यूं तो चिंटू की दूर की रिश्तेदारी में मौसी लगती थी, लेकिन दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक थे। चोरी के गहने बेचकर दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि चितरंजन उर्फ चिंटू निवासी बुलाका पाड़ा मोदीनगर मूल निवासी गांव अहारा काशी मोहद्दीनपुर, थाना परतापुर जनपद मेरठ और उसकी प्रेमिका सोनिया निवासी सिब्बनपुरा थाना सिहानी गेट को रेलवे स्टेशन वाली रोड पर बने रैन बसेरा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था। पूछताछ में चिंटू ने बताया कि नितिन उसके बचपन का दोस्त है और उसने तनिष्क शोरूम में चोरी की योजना बनाई थी। 11 जून की रात को नितिन ने अपने स्टॉफ को शराब पिलाकर स्टोर रूम से शोरूम की चाबी चुरा ली थी। दोनों की योजना रात में ही चोरी करने की थी, लेकिन नितिन को अधिक नशा होने के चलते वारदात को सुबह अंजाम दिया। 12 जून को नितिन अपनी प्रेमिका काजल और चिंटू के साथ कैब में आरडीसी पहुंचे। काजल को दूर खड़ा कर दिया गया। चिंटू ने शोरूम का शटर खोला, जिससे होकर नितिन अंदर चला गया और 4.55 करोड़ रुपये की कीमत के जेवर चोरी कर लिए और मोदीनगर पहुंचे। नितिन ने अपने पिता के साथ कुछ गहने बेच दिए थे। कुछ सोना तीनों ने पिघलाया था। नितिन ने सोना पिघलाकर फ्लेम सिलेंडर, एक कुठली(सोना पिघलाने का पात्र), सिंडासी और पिघला सोना चिंटू को दिया था। चिंटू ने पूछताछ में बताया कि उसने बचपन के दोस्त नितिन का साथ केवल सोनिया के शौक पूरा करने के लिए दिया था। चोरी की योजना अच्छी थी उसे अंदाजा भी नहीं था कि वह पकड़े जाएंगे। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों से चोरी गहनों की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है। नितिन से 3.16 करोड़ की कीमत का सोना, छह लाख नकद बरामद किए थे जबकि चिंटू से 968.50 ग्राम सोना बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


.....

सोना बेचकर नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों

गिरफ्तार होने से पहले चिंटू की प्रेमिका ने अपने एक रितेश्दार को कॉल की। बताया कि चिंटू ने काफी बड़ा हाथ मारा है, पुलिस उसके पीछे है, उसकी जान बचानी है तो कोर्ट में सरेंडर करना होगा। उसने वकील कराने की बात कही। बताया कि हम सोना पिघलाकर बेच देंगे और नेपाल भाग जाएंगे। बताया कि वह घर से 15 हजार रुपये लेकर आई थी, सोना बिका नहीं है और जमापूंजी भी खत्म हो गई है। ऐसे में वह परेशान हैं और कहीं भाग भी नहीं सकते। ऐसे में चिंटू का कोर्ट में सरेंडर कराना जरूरी है। हालांकि पुलिस ने फोन ट्रेस कर सोनिया को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed