फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Child stealing gang on target of police

Ghaziabad News: पुलिस के निशाने पर बच्चा चोरी करने वाला गैंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Child stealing gang on target of police
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी से 14 महीने की बच्ची के लापता होने के बाद बच्चा चोरी करने वाला गैंग पुलिस के निशाने पर आ गया है। कुछ लोगों को पुलिस ने चिन्हित भी किया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही बच्ची को सकुशल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन

पांच अगस्त को कविनगर क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी से 14 माह की बच्ची लापता हो गई। वह पिता के पास सो रही थी, वह जब जागे तो उनको घटना का पता चला। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस की दो टीमों को बच्ची की तलाश में लगाया गया। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि हाल ही में चार माह का बच्चा चोरी करने वाले गिराेह के सदस्यों से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। उन्होंने इस तरह का काम करने वाले गिरोह के कुछ लोगों के नाम बताए हैं, जिनको पुलिस चिन्हित कर रही है। उनसे पूछताछ होने पर ही सही स्थिति सामने आएगी। बच्ची को सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस युद्ध स्तर पर काम कर रही है। इसके अलावा स्टेशन व अन्य स्थानों पर रहने वाले कुछ संदिग्धों से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed