फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chikungunya and dengue-prone just 15 days

डेंगू-चिकनगुनिया का खतरा बस 15 दिन और

Mon, 12 Sep 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Mon, 12 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Chikungunya and dengue-prone just 15 days
mosquitoe - फोटो : getty images

डेंगू और चिकनगुनिया का खतरा अभी 15 दिन और रहेगा। इसके बाद लोगों को इनसे राहत मिल जाएगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 15 दिन बात तापमान 30 डिग्री से नीचे आ जाएगा। जानकारों की मानें तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने पर डेंगू और चिकनगुनिया फैलाने वाले एडीज मच्छरों की ब्रीडिंग कम हो जाएगी।

विज्ञापन


साथ ही बुखार के मामले भी कम हो जाएंगे। वहीं, जिले में चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़कर 100 के पार पहुंच गई है। सोमवार को इसके 13 नए मामले सामने आए।इस बार डेंगू और चिकनगुनिया से लोग बेहाल हैं। सोमवार को चिकनगुनिया के 93 सैंपल टेस्ट के लिए पहुंचे थे, जिनमें से 13 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


इनको मिलाकर अब तक चिकनगुनिया के 109 मरीजों की पुष्टि हो गई है। वहीं, डेंगू के अब तक 92 मरीजों में पुष्टि हुई है। सोमवार को एमएमजी अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। पर्ची काउंटर से लेकर इमरजेंसी के गेट पर बुखार के मरीज यहां वहां लेटे दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिजिशियन के पास और इमरजेंसी में भी बुखार के मरीजों की भीड़ के कारण मरीजों को चेकअप और इलाज के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। संयुक्त जिला अस्पताल में भी इमरजेंसी के वार्ड भी चिकनगुनिया के मरीजों से फुल हैं।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जीके मिश्रा का कहना है कि डेंगू और चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छरों से जल्द ही राहत मिलने वाली है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे आने पर इनकी ब्रीडिंग बेहद कम रह जाएगी।करीब 15 दिन बाद तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या में भी गिरावट आएगी।



नीम व गिलोय जूस की बढ़ी बिक्री
चिकगनुनिया और डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही बाजारों में नीम व गिलोय के जूस की मांग बढ़ गई है। आयुर्वेदिक चिकित्सकों के दावे के मुताबिक बुखार में नीम व गिलोय का जूस पीने से प्लेट्लेट बढ़ता है। स्वदेशी फार्मेसी के संचालक आरके आर्य ने बताया कि सबसे अधिक मांग गियोल के जूस की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed