फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chief Minister Yogi Adityanath gave development works worth 605 crores including the biggest auditorium of the city

605 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात: सीएम योगी ने सबसे बड़े ऑडिटोरियम, वेयर हाउस समेत कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Tue, 04 Jan 2022 11:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 Jan 2022 11:05 PM IST
सार

वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के पौने पांच साल के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में भरपूर विकास कार्य हुए हैं। भाजपा सरकार केवल शिलान्यास ही नहीं विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी कर रही है। 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath gave development works worth 605 crores including the biggest auditorium of the city
605 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर बनाए गए शहर के सबसे बड़े ऑडिटोरियम समेत नगर निगम के 605 करोड़ के विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने मंगलवार को लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनके अलावा डूंडाहेड़ा में 50 बेड के अस्पताल व मोदीनगर में ड्रग वेयर हाउस का लोकार्पण भी किया। लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण कार्यक्रम में जुड़े मुख्यमंत्री ने नगर निगम के प्रोजेक्ट की सराहना की। 
विज्ञापन


करीब 9 साल से नेहरू नगर सेकेंड में बने 900 लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम के निर्माण पर 47 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और दो माह पहले इसका निर्माण पूरा हो गया था। पूरी तरह वातानुकूलित इस ऑडिटोरियम में भव्य मंच बनाया गया है। इसके अलावा तीन मंजिला क्लब हाउस, स्वीमिंग पूल और करीब 300 वाहनों की पार्किंग भी बनाई गई है। 
विज्ञापन


यह शहर का अब तक का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम है। इसके अलावा रमतेराम रोड पर चार मंजिला कामर्शियल कांप्लेक्स का भी लोकार्पण किया गया। इसमें 55 दुकानें और दो तल पर पार्किंग बनाई गई है। हिंडन विहार और सिहानी में पहली बार रेवेन्यू के मॉडल पर बनाई गई दो गारबेज फैक्टरियों का भी मुख्यमंत्री ने मंगलवार को लोकार्पण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वार्डों में होने वाले 160 करोड़ के निर्माण कार्यों का, 240 करोड़ की लागत से टर्शियरी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, 19.70 करोड़ से डूंडाहेड़ा में बनाए जाने वाले 50 बेड के संयुक्त अस्पताल, 10 करोड़ से मोदीनगर में बनाए जाने वाले ड्रग वेयर हाउस, 38.83 करोड़ से बनाए जाने वाली मल्टीलेवल कार पार्किंग का शिलान्यास कर सौगात दीं। यह सभी काम दो साल में पूरे हो जाएंगे। 

वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के पौने पांच साल के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में भरपूर विकास कार्य हुए हैं। भाजपा सरकार केवल शिलान्यास ही नहीं विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी कर रही है। 

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि चार साल में सबसे ज्यादा विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने ऑडिटोरियम के निर्माण पर शहर के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह नगर निगम का नहीं, जनता का ऑडिटोरियम है। राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि 90 के दशक में भाजपा की सरकार रही तो विकास कार्य हुए। बीच में आई सरकारों ने विकास कार्यों में बाधा डाल दी, अब एक बार फिर भाजपा की सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों को रफ्तार मिली है। 

इस कार्यक्रम में महापौर आशा शर्मा लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रहीं। गाजियाबाद से नवनिर्मित ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, राज्यमंत्री अतुल गर्ग, सांसद अनिल अग्रवाल, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, डीएम आरके सिंह, एसएसपी पवन कुमार, नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed