{"_id":"65da49fccd2d2ce21a00aa45","slug":"cheated-of-rs-87-thousand-on-the-pretext-of-giving-profit-on-investment-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-317176-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: निवेश पर मुनाफा देने का झांसा देकर 87 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: निवेश पर मुनाफा देने का झांसा देकर 87 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने मधुबन बापूधाम क्षेत्र निवासी अमित यादव से पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर 87,600 रुपये ठग लिए। शातिरों ने टास्क पूरा करने पर मोटी कमाई का विश्वास दिलाकर ठगी की। ठग ने पहली बार में 21,800 रुपये निवेश करने और टास्क पूरा करने पर 26 हजार रुपये लौटाने का वादा कर ठगी शुरू की।
अमित यादव का कहना है कि वह मूलरूप से सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। उनके पास व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम नौकरी के लिए एक मैसेज आया। उन्होंने उसमें दिए गए लिंक पर क्लिक किया तो वह एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ गए, जहां उन्हें टास्क पूरा करने पर कमाई का झांसा दिया। बैंक डिटेल लेकर उन्होंने उसमें वेतन भेजने की बात कही। इसके बाद 21,800 रुपये निवेश कराकर 26 हजार रुपये देने को कहा लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। इन्हें लौटाने के लिए उन्होंने और रुपये निवेश करने को कहा।
ऐसा करके उनसे 65,800 रुपये और ले लिए। जब उन्हें कुछ वापस नहीं मिला तो ठगी का एहसास हुआ। मामले में उन्होंने मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर जांच की जा रही है।