{"_id":"670aebc83eca441856076584","slug":"cheated-of-rs-113-lakh-on-the-pretext-of-buying-dollars-ghaziabad-news-c-133-1-bul1006-123447-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डॉलर खरीदने का झांसा देकर 1.13 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डॉलर खरीदने का झांसा देकर 1.13 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
बुलंदशहर। डॉलर खरीदने का झांसा देकर एक युवक से 1.13 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित का आऱोप है कि न तो उन्हें डॉलर मिले और न ही रुपये वापस किए गए। मामले में साइबर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
पहासू के गांव फजलपुर निवासी अनुज कुमार ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उन्होंने एक मार्च 2024 को एक व्यक्ति की सलाह पर बाइ बिट एप्लीकेशन को फोन में डाउनलोड किया था। एप्लीकेशन में लॉग इन करने के बाद उन्होंने डॉलर खरीदने के लिए 1,13,400 रुपये जमा किए।
आरोप लगाया कि रुपये ट्रांसफर करने के बाद ऑर्डर लगाया, लेकिन इसके बाद भी उन्हें डॉलर नहीं मिले। जब उन्होंने दिए गए नंबर पर शिकायत दर्ज कराई तो आश्वासन दिया गया कि जल्द ही डॉलर मिल जाएंगे। इसके बाद भी न तो उन्हें डॉलर मिले और न ही रुपये वापस किए गए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी ऋजुल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही रुपये वापस कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद