{"_id":"66315fbeaf3f6509f20a9e59","slug":"chain-looted-from-woman-returning-home-from-school-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-365752-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रहीं महिला से चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रहीं महिला से चेन लूटी
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में जीएच-7 सोसायटी के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने पंचशील वैलिंगटन की रहने वाली प्रियंका अग्रवाल से चेन लूट ली। घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे की है।
प्रियंका अग्रवाल का कहना है कि उस समय वह बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रही थीं। जैसे ही वह जीएच-7 सोसायटी के बाहर पहुंची तो पीछे बाइक पर दो बदमाश आए और उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। इतने वह कुछ समझ पाती बदमाश बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भाग गए। उन्होंने चेहरा भी नहीं ढका हुआ था और उनकी बाइक पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं थी। मामले में उन्होंने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा का कहना है कि मामले में लुटेरों की तलाश के लिए टीम लगी है।