{"_id":"6a108d440d74f980d10554cf","slug":"ccsu-postponed-exams-to-be-held-on-may-29-and-june-2-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1002-141849-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : 29 मई और दो जून को होंगी स्थगित परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू : 29 मई और दो जून को होंगी स्थगित परीक्षाएं
विज्ञापन
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में 9 और 21 जून को स्थगित की गईं समस्त परीक्षाओं का नया कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। ये परीक्षाएं अब 29 मई और दो जून को होंगी। परीक्षा नियंत्रक का पत्र कॉलेजों को मिला है।
लेखपाल भर्ती परीक्षा समेत अन्य कारणों से 21 मई को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई थीं। साथ ही 9 मई को भी परीक्षा आयोजित नहीं कराई गई थीं। विश्वविद्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार 9 मई को होने वाली सभी परीक्षाएं 29 मई को आयोजित कराई जाएंगी। वहीं, 21 मई को स्थगित सभी परीक्षाएं दो जून को होंगी।
जुलाई में होगा दीक्षांत समारोह
सीसीएसयू में दीक्षांत समारोह जुलाई महीने में होगा। इसमें विभिन्न कोर्सों के टॉपर्स को राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया जाएगा। इस बार विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान सभी कॉलेजों के झंडे भी लगाए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर, झंडे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विश्वविद्यालय ने कॉलेजों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। अवकाश चार जुलाई तक रहेगा। हालांकि जिन कॉलेजों में परीक्षाएं चल रही हैं, वह यथावत चलती रहेंंगी।
विज्ञापन
कोट-
9 और 21 मई को स्थगित परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अब ये परीक्षाएं 29 मई और दो जून को होंगी। छात्र इसका ध्यान रखें। - प्रो. नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज