फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CCSU: Action will be taken if the inspector and superintendent go on leave without prior notice.

सीसीएसयू : बिना पूर्व सूचना निरीक्षक व अधीक्षक छुट्टी पर गए तो होगी कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
CCSU: Action will be taken if the inspector and superintendent go on leave without prior notice.
गाजियाबाद। सीसीएसयू की सेमेस्टर की परीक्षा में बिना पूर्व सूचना छुट्टी पर जाने वाले कक्ष निरीक्षक और केंद्र अधीक्षकों को लेकर यूनिवर्सिटी ने सख्त चेतावनी जारी की है। कक्ष निरीक्षक और केंद्र अधीक्षकों के देरी से आने पर भी जवाबदेही होगी।
विज्ञापन

सीसीएसयू कुलसचिव ने बताया कि परीक्षा में पहुंचे उड़न दस्ते के निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की गैरमौजूदगी सामने आ चुकी हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के केंद्र अधीक्षक भी गायब चल रहे हैं। इससे परीक्षा की सुचिता और पारदर्शिता के लिए खतरा पैदा हो सकता है। इसलिए सभी को चेतावनी जारी की गई है कि वह परीक्षा में किसी तरह लापरवाही न करें। यदि आगे किसी भी परीक्षा केंद्र पर इस तरह का मामला सामने आता है तो जिम्मेदार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-नैक मूल्यांकन व एनआईआरएफ रैकिंग में भाग लेने के लिए तैयारी शुरू करने के निर्देश :
कॉलेजों में नैक मूल्यांकन और एनआईआरएफ रैकिंग में प्रतिभाग करने के लिए समन्वयक एवं सदस्य नामित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसी के साथ कॉलेजों को अपनी तैयारी शुरू करने को कहा गया है। बता दें कि यह आदेश उनके लिए है जिन कॉलेजों में अभी तक सर्वे नहीं हुआ है। एमएमएच कॉलेज में नैक मूल्यांकन वर्ष 2023 में हुआ था। अगला सर्वे यहां वर्ष 2028 में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बीएएमएस में दो छात्रों ने छोड़ी परीक्षा :
बीएएमएस की परीक्षा सोमवार को विभिन्न केेंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई। एमएमएच कॉलेज में पहली पाली में 240 छात्रों का पंजीकरण था, जिसमें दो छात्र गैरहाजिर रहे। 238 छात्र परीक्षा देने पहुंचे। दूसरी पाली में 110 छात्रों का पंजीकरण था, जिसमें कोई भी गैरहाजिर नहीं रहा। उधर, प्रोफेशनल पाठ्यक्रम की परीक्षा में पहली पाली में 232 और दूसरी पाली में 46 छात्रों का पंजीकरण था, जिसमें कोई भी गैरहाजिर नहीं रहा। कॉलेज ने परीक्षा संपन्न कराकर इसकी रिपोर्ट यूनिवर्सिटी को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed