{"_id":"6786b4325c76809e79079c54","slug":"case-registered-against-crusher-operator-in-case-of-farmers-death-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104939-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: किसान की मौत के मामले में कोल्हू संचालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: किसान की मौत के मामले में कोल्हू संचालक पर केस दर्ज
विज्ञापन
मुरादनगर। पांच दिन पूर्व रावली कलां गांव में किसान सतपाल सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर पर कोल्हू संचालक अय्यूब पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि उधार दिए 10 लाख रुपये मांगने पर संचालक ने किसान को तमंचा दिखाया था।
रावली कलां गांव निवासी किसान सतपाल सिंह ने एक साल पहले कोल्हू संचालक अय्यूब को 10 लाख रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि कई बार किसान ने कोल्हू संचालक से रुपयों का तकादा किया। नौ जनवरी को सतपाल अपने रुपये मांगने कोल्हू संचालक के पास गए थे। आरोप है कि अय्यूब ने रुपये मांगने पर तमंचा दिखाकर सतपाल को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद किसान अपने घर गए और चारपाई पर सो गये थे, 10 जनवरी की सुबह सतपाल का शव चारपाई पर पड़ा मिला। परिजनों ने कोल्हू संचालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था। सतपाल की पत्नी रामवीरी ने तहरीर दी थी।
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर पर कोल्हू संचालक अय्यूब निवासी रावली कलां के खिलाफ केस दर्ज किया है।