फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case on purchase and construction of orphanage land fraudulently

Ghaziabad News: अनाथालय की जमीन जालसाजीकर खरीदने व निर्माण करने पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Case on purchase and construction of orphanage land fraudulently
साहिबाबाद। अनाथालय की जमीन पर जालसाजी कर खरीदने और उस पर निर्माण कार्य कराने वाले दो लोगों पर भाजपा के पूर्व विधायक रूप चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया है। बेहटा हाजीपुर टीलामोड़ भोपुरा रोड पर स्थित यह भूखंड चाइल्ड होम ए चेरिटेबल एंड वेलफेयर सोसायटी अनाथालय के लिए दान में दिया गया था।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने पुलिस को शिकायत दी कि कई साल पहले मेसर्स एमआर प्रोव्यू रीसलटेक प्राइवेट लिमिटेड के मालिकों ने उनके अनुरोध पर बेहटा हाजीपुर टीलामोड़ भोपुरा रोड पर सामाजिक संस्था चाइल्ड होम ए चेेरिटेबल एंड वेलफेयर सोसायटी के नाम 459.86 वर्गमीटर जमीन निशुल्क दान दी थी। इसकी रजिस्ट्री संस्था और उनके नाम हुई थी। सामाजिक संस्था सोसायटी के अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अधिकारी दीपक मिश्रा हैं। रजिस्ट्री से पहले दीपक मिश्रा ने संस्था और दानदाता कंपनी को शपथ पत्र दिया था कि वे इस जमीन पर अनाथालय बनाएंगे। 2020 में निर्माण कार्य शुरू होने वाला था। कोरोना महामारी की वजह से निर्माण कार्य रुक गया। अब उनका आरोप है कि चार दिन पहले वह जमीन देखने गए तो वहां निर्मला यादव और योगेंद्र यादव नाम के दो लोगों ने वहां भराव के लिए मिट्टी डलवा दी थी। उन्होंने संस्था के अध्यक्ष दीपक से पता किया तो उन्होंने जमीन बेचने से इन्कार कर दिया। उनका कहना है कि आरोपियों ने जालसाजी से जमीन खरीदकर अवैध कब्जा शुरू कर दिया है। उन्होंने रजिस्टार की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी सूर्यबली मौर्य का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed