{"_id":"68545e127eb35eef170c2f14","slug":"case-of-fraud-of-rs-15-crore-against-accountant-and-employee-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-660426-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लेखाकार व कर्मचारी के खिलाफ डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लेखाकार व कर्मचारी के खिलाफ डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी के लेखाकार व कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा हुआ है। आरोप है कि दोनों ने कंपनी का पैसा अपने निजी खाते में ट्रांसफर किया। मामले में पुलिस ने लेखाकार, कर्मचारी व उनके परिजनों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कंपनी के निदेशक कृष्ण अवतार गर्ग ने बताया कि उनकी कंपनी में इंदिरापुरम निवासी रजनीश वर्मा लेखाकार थे। इसके अलावा गोविंदपुरम बालाजी एंक्लेव कॉलोनी निवासी संजय उपाध्याय कर्मचारी थे। ऑडिट के दौरान सामने आया कि रजनीश व संजय उपाध्याय ने मिलकर कंपनी की डेढ़ करोड़ से ज्यादा की रकम अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर ली। यह वह रकम थी, जो कंपनी के अलग-अलग कामों के लिए खर्च होनी थी। यह भी पता चला कि आरोपियों ने इस रकम को अपने परिजनों के खाते में ट्रांसफर कर दिया। संजय ने रकम लौटाने से मना करते हुए कहा कि वह सारा पैसा सट्टे में हार गए हैं। खास बात यह रही कि उनको रकम न लौटानी पड़े, इसके लिए नए नए हथकंडे अपनाने लगे। एक दिन संजय ने जहर खाने का नाटक कर दिया और कंपनी के मालिक व अन्य लोगों को झूठे केस में फंसवाने की धमकी देने लगे। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी। कविनगर पुलिस ने रजनीश वर्मा, संजय उपाध्याय व उनके परिजन स्नेहलता, भावना, तुषार, कलश उपाध्याय के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी। इस बारे में एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
1.47 लाख का माल लिया, भुगतान नहीं किया
गाजियाबाद।
लोहा कारोबारी से 1.47 करोड़ का माल लेने के बाद खरीदारों ने उनका भुगतान नहीं किया। इस मामले में समीर वधई ने कैलाशनगर के सतीशचंद, छाता मथुरा निवासी धीरज शर्मा, वेद कुमार, सुनील भारद्वाज के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। समीर ने बताया कि उन्होंने व दो अन्य व्यापारियों ने सतीशचंद के कहने पर धीरज शर्मा, वेदकुमार व सुनील भारद्वाज को लोहा दिया था। 1.47 करोड़ का लोहा लेकर इन लोगों ने भुगतान नहीं किया। एक साल से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने भुगतान नहीं किया। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दी। इस बारे में एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।