{"_id":"684c4350564034549d0e30fd","slug":"case-against-six-people-including-gram-pradhan-husband-for-breaking-village-panchayat-road-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान पति की निकली दबंगई: ग्राम पंचायत का रास्ता तोड़कर बनाया नाला तो पहुंचा जेल, निकला हिस्ट्रीशीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान पति की निकली दबंगई: ग्राम पंचायत का रास्ता तोड़कर बनाया नाला तो पहुंचा जेल, निकला हिस्ट्रीशीटर
Fri, 13 Jun 2025 09:01 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 13 Jun 2025 09:01 PM IST
सार
क्षेत्रांतर्गत गांव ढबारसी में ग्राम पंचायत का रास्ता तोड़कर अवैध नाला बनाने का मामला सामने आया है। जहां ग्राम पंचायत सचिव ने ग्राम प्रधान पति समेत छह लोगों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुये बासिद प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
प्रधान पति बासिद प्रधान पुलिस गिरफ्त में
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मसूरी क्षेत्र के ग्राम ढबारसी में ग्राम पंचायत निधि से पूर्व में बनाए गए सार्वजनिक कच्चे रास्ते को कुछ दबंगों द्वारा अवैध रूप से खुदवाकर नाले में तब्दील कर दिया गया। इस गम्भीर मामले में ग्राम पंचायत सचिव द्वारा थाना मसूरी में लिखित तहरीर देकर संबंधित आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सचिव के अनुसार यह रास्ता ग्रामवासियों की सुविधा के लिए पंचायत निधि से बनवाया गया था। लेकिन ग्राम के ही कुछ प्रभावशाली लोगों ने अपने निजी हितों के चलते उस रास्ते को खुदवाकर नाले में बदल दिया।इस घटना का वीडियो प्रमाण भी तहरीर के साथ पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सचिव ने पुलिस को दी तहरीर में ग्राम प्रधान पति बासिद प्रधान पुत्र शुक्कन,मुनफैद पुत्र बुन्याद,सैफ अली पुत्र कामिल, शारुफ पुत्र कामिल,मुकर्रम व मुबारिक पुत्र हाफिज असलम निवासीगण ग्राम ढबारसी मसूरी हैं।
विज्ञापन
पंचायत सचिव ने तहरीर में यह भी स्पष्ट किया है कि यह सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने का मामला है और इसमें सरकारी धनराशि का दुरुपयोग भी शामिल है।
सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि इस मामले में वांछित आरोपी बासिद प्रधान को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। एसीपी लिपी नगायच ने बताया कि आरोपी मसूरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और इसपर एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। थाना मसूरी में 15 मुकदमें, एक कविनगर तथा थाना पिलखुवा व गढ़मुक्तेश्वर में एक-एक मुकदमा दर्ज है।