फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Carol from Song Gunje charch

कैरल सॉग से गूंजे गिरजाघर

Mon, 26 Dec 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Mon, 26 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Carol from Song Gunje charch
चर्च में मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
महानगर में क्रिसमस महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गिरजाघरों में शनिवार देर रात से ही कैंडल जलाने का सिलसिला शुुरू हो चुका था। क्रिसमस महोत्सव का शुभारंभ रात बारह बजे ही केक काटकर हुआ, इसके बाद कैरल सिंगिंग एवं प्रार्थना सभा का दौर चला।
विज्ञापन


बड़े दिन की पूर्व संध्या पर जहां महानगर के चर्च रंग-बिरंगी रोशनी में नहाए हुए थे वहीं चर्च रविवार की सुबह असंख्य मोमबत्ती की रोशनी से झिलमिला उठे। चौधरी मोड़ स्थित सेक्रेट हार्ट चर्च में सुबह नौ बजे फादर ग्रेयोवरी डिसूजा द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित की गई।
विज्ञापन


इसके बाद फादर ने प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डालते हुए लोगों को नेकी और ईमानदारी की राह पर चलने की सलाह दी। चर्च के बाहर प्रभु यीशु के जन्म की आकर्षक झांकी तैयार की गई थी। वहीं रेलवे रोड स्थित होली ट्रिनिटी चर्च में भी बच्चों ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन को झांकी के तौर पर प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां फादर रोड्रिक ने लोगों की प्रार्थना सभा कराई। वहीं घंटाघर स्थित मेथोलोडिस्ट चर्च में भी मदर मैरी, बाइबिल एवं प्रभु यीशु के आगे कैंडल जलाने के  लिए स्थानीय लोगों की भीड़ रही।

मोमबत्ती जलाने वालों की भीड़ नंदग्राम स्थित चर्च, असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च, सेंट थॉमस ऑर्थोडॉक्स चर्च, बाईपास स्थित चर्च, हापुड़ रोड स्थित इंग्राहम चैपल चर्च में भी सुबह नौ बजे से रात ग्यारह बजे तक लगी रही। इस मौके पर चौधरी मोड़ स्थित सेक्रेट हार्ट चर्च के बाहर दिन भर मेला लगा रहा। पांच, दस और पंद्रह रुपये की मोमबत्ती खूब बिकी। 

मॉल-मल्टीप्लेक्स में रहा क्रिसमस का उल्लास
क्रिसमस की रौनक गिरजाघरों के साथ ही शहर के मॉल मल्टीप्लेक्स में भी देखने को मिली। क्रिसमस और वीकेंड की वजह से भारी भीड़ उमड़ी। मॉल में सजे क्रिसमस ट्री और सांता के साथ सबने सेल्फी ली।


मल्टीप्लेक्टस में बहुत से लोगों ने दंगल देखकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया। सिल्वर सिटी के मैनेजर भारत भूषण ने बताया कि नोटबंदी के बाद से रविवार को दंगल ने हाउसफुल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed