फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Carnation Auto has not come to a single application

पिंक ऑटो के लिए नहीं आया एक भी आवेदन

Thu, 28 Jul 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Thu, 28 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Carnation Auto has not come to a single application
गुलाबी ऑटो
महिला स्पेशल पिंक ऑटो का परमिट लेने में लोग रुचि नहीं ले रहे हैं। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता और महिला सुरक्षा से जुड़ी इस परिवहन सेवा में लोग रुचि नहीं ले रहे हैं। बढ़ते महिला अपराधों के चलते पिंक ऑटो चलाने की घोषणा की गई थी। ऑटो चालकों का मानना है कि पिंक ऑटो से कारोबार कम होगा, जबकि सामान्य ऑटो से अच्छी कमाई होती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिछले साल महिला सुरक्षा के लिए पिंक ऑटो चलाने के आदेश दिए थे। इसके चलते परिवहन आयुक्त के.रविंद्र नायक ने परिवहन अफसरोें के साथ बैठक कर इस सेवा को शुरू करने को कहा था। तीन महीने पहले आरटीए की बैठक में कमिश्नर के आदेश के बाद पिंक ऑटो को शुरू करने की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन


आरटीओ आफिस में पिंक ऑटो के परमिट के लिए एक भी आवेदन नहीं आया है। अफसरों का कहना है कि पिंक ऑटो में सिर्फ महिलाएं ही यात्रा करेंगी। यही वजह है कि कोई आगे नहीं आ रहा है। आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि शुरुआत में 25 ऑटो को परिमट दिया जाना था। शहर में ऑटो के परमिट पर तीन साल से रोक लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पिंक ऑटो का परमिट लेने के लिए लोग बड़ी संख्या में आगे आ सकते थे। ट्रांसपोर्ट अफसरों की लापरवाही से मोदीनगर, मुरादनगर और लोनी के परमिट वाले शहर में दौड़ रहे हैं।


ऐसे में लोग पिंक ऑटो का परमिट लेने की बजाय लोनी के परमिट को प्राथमिकता देते हैं। आरटीओ की ओर से पिंक ऑटो को लेकर जागरूकता अभियान भी नहीं चलाया है।  ऐसे में ज्यादातर लोगों को पिंक ऑटो की जानकारी भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed