फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car overturned after falling into drain, bike rider fell into canal

Ghaziabad News: नाले में गिरकर पलटी कार, रजवाहे में गिरा बाइक सवार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Car overturned after falling into drain, bike rider fell into canal
मोदीनगर के तिबड़ा मार्ग स्थित रजवाहा में गिरि बाइक। स्रोत: वीडियोग्रैब - फोटो : उद्योग बंधु समिति की बैठक में मौजूद अ​धिकारी व अन्य।
मोदीनगर। बृहस्पतिवार की रात बाइक को बचाने के चक्कर में बेकाबू कार हनुमानपुरी मार्ग स्थित खुले नाले में गिरकर पलट गई। वहीं, शुक्रवार दोपहर एक बेकाबू कार ने तिबड़ा-सीकरी रजवाहा मार्ग पर एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बिना सुरक्षा दीवार के नाले और रजवाहे आए दिन हादसे की वजह बन रहे हैं। दस दिन में इनमें वाहन व राहगीरों के गिरने की पांच घटनाएं हो चुकीं हैं। बहन-भाई समेत चार लोग गंभीर से रूप से घायल हो चुके हैं व एक युवक की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन

बाइक को बचाने के चक्कर में नाले में पलटी कार
हापुड़ मार्ग स्थित गांव खंजरपुर निवासी रोहित कुमार और विकास बृहस्पतिवार को अपने साथी चुड़ियाला निवासी सौरभ, गौरव और सुजीत के साथ कार से मेरठ गए थे। रात के समय वह वापस लौट रहे थे। हापुड़ रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण कार्य के कारण जाम लगा रहता है। वह जाम से बचने के लिए साई मंदिर के पास से होकर हनुमानपुरी कॉलोनी मार्ग पर पहुंच गए। मार्ग के साथ साथ नाला बना हुआ है। जैसे ही वह डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी के समीप पहुंचे सामने से एक बाइक आ गई। बाइक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरकर पलट गई।
विज्ञापन

क्रेन की मदद से निकाली कार, खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर निकले युवक
कार नाले में पलटने के बाद युवक करीब बीस मिनट तक संघर्ष करते रहे। इसके बाद वह किसी तरह खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर आए। गनीमत रही कि नाला ज्यादा गहरा नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद क्रेन की मदद से कार को नाले से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेकाबू कार ने मारी टक्कर,बाइक समेत रजवाहे में गिरा युवक
शुक्रवार दोपहर तिबड़ा-सीकरी रजवाहा मार्ग पर दौसा बंजारपुर निवासी उज्ज्वल उर्फ हर्ष बाइक से तिबड़ा रजवाहा मार्ग होते हुए मोदीनगर आ रहा था। जैसे ही वह तिबड़ा पुल के समीप पहुंचा। एक तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उज्ज्वल हवा में कई फीट उछलकर बाइक समेत रजवाहे में गिर गया। हादसे में उज्ज्वल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक कार समेत फरार हो गया। बता दें कि नगर और देहात में रजवाहा और नालों पर बने मार्गाें पर ही ज्यादा आवाजाही होती है। मगर सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण यहां हमेशा दुर्घटनाओं का डर बना रहता है।
नाले में गिरने से युवक की मौत
इसके अलावा गांव रोरी निवासी 24 वर्षीय रिंकू की नाले में गिरने से मौत हो गई। रिंकू बीती 25 जनवरी से लापता था। बृहस्पतिवार सुबह रिंकू का शव सुचेतापुरी कॉलोनी के पीछे नाले से बरामद किया गया था।

एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि किसी भी घटना की अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। नाले में गिरे कार सवार सुरक्षित हैं। कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया है। रजवाहा मार्ग पर बाइक को टक्कर मारने वाले आरोपी वाहन की सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed