फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car collided with truck on DME, three friends including two girls died

Ghaziabad News: डीएमई पर ट्रक से टकराई कार, दो युवती समेत तीन दोस्तों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Car collided with truck on DME, three friends including two girls died
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के तेज रफ्तार कार ट्रक में टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दिल्ली के मोतीनगर निवासी तेजस्वी (22) पुत्र अरविंद कुमार, दिल्ली के विकासपुरी निवासी निकिता खत्री (26) पुत्री सुशील खत्री और दिल्ली के भारत नगर अशोक विहार निवासी रिया मदान (25) पुत्री भुवन मदान की मौत हो गई जबकि इनका साथी चिराग (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका हायर सेंटर में उपचार चल रहा है। चारों दोस्त हैं।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि रविवार सुबह करीब चार बजे कविनगर क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा होने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस कार में शराब की बोतलें व चिप्स के पैकेट मिले हैं। एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा का कहना है कि शराब के नशे में हादसा होने की बात सामने आई है। तेज रफ्तार और नशे की हालत में होने के कारण आगे चल रहे ट्रक को न देख पाने से हादसा होना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन



जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर लाया था भाई की कार
जानकारी के अनुसार चिराग अपने भाई की कार लेकर दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि वह कहां और किसके जन्मदिन में जाने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रास्ता भटकने की संभावना
जांच में सामने आया है कि चारों को गाजियाबाद नहीं आना था। वे दिल्ली में घूमने के लिए घर से निकले थे। संभावना जताई जा रही है कि है कि वह रास्ता भटककर गाजियाबाद में आ गए और डीएमई पर पहुंचकर ट्रक से टकरा गए।



कारोबारी थे दोनों दोस्त
घायल चिराग और तेजस्वी गारमेंट्स का कारोबार करते थे। वहीं, रिया मेकअप आर्टिस्ट थी और निकिता खत्री कंपनी में नौकरी करती थी। पुलिस ने सभी के परिवार वालों को इस बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed