फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Canter-truck collision on Eastern Peripheral Expressway, driver killed

Ghaziabad News: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कैंटर-ट्रक की भिड़ंत, चालक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Canter-truck collision on Eastern Peripheral Expressway, driver killed
ईस्टर्न पेरीफेरल पर भिड़े कैंटर व ट्रक । संवाद - फोटो : कतर्नियाघाट वन रेंज में तेंदुए के पास गिरी बाइक उठाने जाता युवक।
मुरादनगर। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मिलक चकरपुर गांव पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह बागपत से दुहाई जाने वाले मार्ग पर एक आइसर कैंटर और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कैंटर चालक प्रवीण पुत्र भीम सिंह निवासी हिसार हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। हादसे में ट्रक चालक सद्दाम पुत्र सलीम निवासी मसूरी के पैरों व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए संजय नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक प्रवीण के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed