{"_id":"6a26f0290e43f1dc5a0c9457","slug":"candidates-searched-for-shade-and-water-during-the-day-and-for-buses-in-the-evening-ghaziabad-news-c-133-1-bul1002-156797-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दिन में छांव व पानी की तलाश, शाम को बसों के लिए भटकते रहे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दिन में छांव व पानी की तलाश, शाम को बसों के लिए भटकते रहे अभ्यर्थी
विज्ञापन
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिनभर अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों के पास छांव और पानी की तलाश में भटकते रहे। शाम को बसों के चक्कर में परेशानी उठानी पड़ी। मजबूरी में अभ्यर्थियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। परीक्षा से पहले किए गए परिवहन निगम के दावों की पोल खुल गई।
सोमवार से शुरू हुई परीक्षा देने के लिए मथुरा, अलीगढ़, बदायूं, गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा, हाथरस और बिजनौर समेत अन्य जिलों से रविवार की आधी रात के बाद से ही परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया। वह यहां आने के बाद पहले तो केंद्रों की तलाश में लगे रहे। सोमवार सुबह को जैसे ही धूप निकली तो उनकी परेशानी बढ़ना शुरू हो गई। पहली पाली में ही पारा बेहाल करने लगा। केंद्रों के आसपास वह छांव व पानी की तलाश में भटकते रहे।
इस दौरान परीक्षा शुरू होने से पहले और समाप्ति के बाद केंद्रोंं के आसपास जाम की समस्या भी बनी रही। सबसे अधिक जाम की समस्या अस्पताल रोड, अंसारी रोड, लल्ला बाबू रोड व डीएवी फ्लाईओवर के आसपास देखने को मिली। अभ्यर्थी रविंद्र, सुरेंद्र और पंकज आदि ने बताया कि गर्मी अधिक है। केंद्रों के आसपास छांव या बैठने की जगह नहीं मिल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पीने के पानी के भी भटकना पड़ा। मजबूरी में पानी खरीद कर गला तर करना पड़ा। रात होने पर भी कहीं ऐसी जगह नहीं मिली, जहां सुकून मिल सके।
विज्ञापन
परीक्षा देने के लिए आने-जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों का सोमवार सुबह से संचालन शुरू हो गया। पहले ही दिन अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे बसें कम पड़ गईं। ऐसे में सामान्य यात्रियों को अपने गंतव्य जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या कम और अभ्यर्थियों की संख्या अधिक नजर आई। पहली व दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त होते ही घर वापसी के लिए बस अड्डे से लेकर चौक चौराहों पर भीड़ लग गई।
अभ्यर्थियों को भूड़ चौराहा, शिकारपुर बाईपास व नया रोडवेज बस अड्डा पर काफी इंतजार करना पड़ा। वहीं, जिले के अभ्यर्थी संबंधित परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हुए। इन सभी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने बुलंदशहर, खुर्जा व सिकंदराबाद की 205 बसों से गंतव्य तक पहुंचाया। बसों की संख्या कम पड़ने पर अन्य बसों में बैठाकर रवाना किया गया।
परीक्षा स्पेशल बसों के अलावा यात्रियों के लिए लगाई जा रही बसों में भी अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ रही है। भीड़ अधिक होने पर दैनिक यात्रियों को बस में सीट नहीं मिल पाई। दिल्ली जा रहे यात्री राजेश व मोहित ने बताया कि पिता के साथ दिल्ली जा रहे हैं। बस अड्डे पर अधिकांश बसें पुलिस भर्ती परीक्षा वाले अभ्यर्थियों से फुल चल रही हैं। कुछ बसों में सीट पाना तो दूर घुसना भी मुश्किल रहा। वहीं, अभ्यर्थियों के साथ आए परिजनों को भी परेशानियां हुईं।
--
कोट...
अलीगढ़, मुरादाबाद, मथुरा, बिजनौर, गाजियाबाद, नोएडा के लिए बस संचालित की गई थी। रोडवेज बस स्टैंड से कोई दिक्कत नहीं हुई। भूड़ चौराहा व अन्य जगह से कुछ शिकायतें मिली थीं। वहां कर्मचारी को भेजकर व्यवस्था ठीक कराई गई। - परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपो
-- -
समाजसेवी ने अभ्यर्थियों के लिए चलाई 18 निशुल्क बसें
समाज सेवी शिवा विजय ने पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले जिले के अभ्यर्थियों के लिए मथुरा समेत अन्य जिले के लिए 18 बसें लगाईं। इन सभी बसों में अभ्यर्थियों के निशुल्क सफर के साथ ठहरने और खाने-पीने की भी व्यवस्था की। शिवा ने बताया कि वह लगातार तीन दिनों तक 18 बसों का निशुल्क संचालन कर जिले के अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए रवाना करते रहेंगे। उनकी इस सराहनीय पहल का पता लगते ही अभ्यर्थी उनसे संपर्क कर यह पता कर रहे हैं कि बस उक्त जिले में कब जाएगी।
-- -
एनएसयूआई ने अभ्यर्थियों की सेवा के लिए बढ़ाए हाथ
पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंच रहे अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बुलंदशहर एनएसयूआई की ओर से निशुल्क सहायता शिविर का आयोजन किया गया है। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सचिन वशिष्ठ खैरपुर ने बताया कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए संगठन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। बताया कि कार्यकर्ताओं ने अभ्यर्थियों के आराम के लिए कांग्रेस के जिला कार्यालय में व्यवस्था की है। साथ ही उनके लिए पानी व शीतल पेय पदार्थ आदि भी उपलब्ध कराया जा रहा है। बताया कि शिविर मंगलवार व बुधवार को भी जारी रहेगा। इस कार्य में हरिओम शर्मा, विपिन कुमार, शिवम वशिष्ठ, अब्दुल रहमान, रवि चौधरी, शादाब फारुकी समेत अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान है।