फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Candidate can be changed, making the SP Scrutiny

बदले जा सकते हैं प्रत्याशी, सपा कर रही स्क्रूटनी

Sat, 26 Nov 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sat, 26 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Candidate can be changed, making the SP Scrutiny
सपा - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी जल्द ही कमजोर या विवादित प्रत्याशियों को बदल सकती है। पार्टी ने इसके लिए स्क्रूटनी शुरू कर दी है। सपा के कैबिनेट मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि जल्द ही पार्टी हाईकमान इस पर निर्णय ले सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार के नोट बंदी के निर्णय को जनता विरोधी बताया।
विज्ञापन


राजेंद्र चौधरी शुक्रवार को गाजियाबाद अपने निवास स्थान पर आए थे। दोपहर को वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए। गाजियाबाद में एक प्रत्याशी के बदलने की चर्चाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशियों की स्क्रूटनी कर रही है।
विज्ञापन


उनके विधानसभा क्षेत्रों से फीड बैक लिया जा रहा है। कमजोर या विवादित प्रत्याशियों को बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस पर संसदीय बोर्ड फैसला लेगा।  1000-500 के नोटबंदी पर उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था सामाजिक व्यवस्था के लिए होती है। नोटबंदी के बाद अर्थव्यवस्था ही पटरी से उतर गई है। लोग असुविधा में फंसे हुए हैं। केंद्र सरकार ने जो नई करेंसी मार्केट में उतारी है, वह नाकाफी है।

उन्होंने कहा कि सपा भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ है, लेकिन 125 करोड़ जनसंख्या में 20 फीसदी से भी कम लोग हैं, जो भ्रष्टाचार में शामिल हैं। इनकी वजह से 80 फीसदी से ज्यादा ईमानदार लोग भी परेशान हैं।


उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव पर कहा कि वर्तमान सपा सरकार ने रिकार्ड विकास कार्य कराए हैं। मुख्यमंत्री ने काम किया है और जनता का भरोसा जीता है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed