{"_id":"57979b1a4f1c1b8e0121ebe9","slug":"cancel-the-licenses-of-three-cable-operators-tv-viewers-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन केबल संचालकों के लाइसेंस रद्द, टीवी दर्शकों की मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन केबल संचालकों के लाइसेंस रद्द, टीवी दर्शकों की मुसीबत
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 27 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
cable operators
- फोटो : अमर उजाला
मनोरंजन कर विभाग ने शहर के तीन केबल संचालकों के अनुमति पत्र रद्द कर दिए। इससे साहिबाबाद, खोड़ा और विजयनगर क्षेत्र के तीन हजार से ज्यादा सेट टॉप बॉक्स बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं विभाग ने डेन केबल कंपनी को भी नोटिस जारी कर तीनों केबल ऑपरेटरों के सिग्नल बंद करने को कहा है। यदि कंपनी ने चोरी छुपे सिग्नल दिए तो विभाग कंपनी पर भी एफआईआर दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
विभाग के उप आयुक्त एचएन शुक्ला ने बताया कि सभी केबल ऑपरेटरों को सख्त हिदायत दी गई है कि वह समय पर अपना टैक्स जमा करें। ग्राहकों को पैकेज की पक्की रसीद दें। बार-बार कहने पर भी कुछ केबल संचालक निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विभाग ने नटराजन केबल नेटवर्क साहिबाबाद, अनुज केबल नेटवर्क खोड़ा और संजू केबल नेटवर्क विजयनगर का अनुमति पत्र रद्द कर दिया है। उन्हाेंने बताया कि इसके अलावा पैसिफिक मॉल में मॉर्ड्न मस्ती गेम जोन को भी टैक्स न देने पर नोटिस जारी किया गया है। जांच के दौरान काटी गई रसीदों की एंट्री भी वहां अधूरी मिली थी।