फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Can grow up to 14 thousand million cost to build high-speed train

14 हजार करोड़ तक बढ़ सकती है हाईस्पीड ट्रेन की निर्माण लागत

Fri, 02 Dec 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 02 Dec 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
Can grow up to 14 thousand million cost to build high-speed train
हाईस्पीड ट्रेन - फोटो : demo pic

प्रस्तावित दिल्ली-मेरठ हाईस्पीड ट्रेन का बजट 14 हजार करोड़ रुपये तक बढ़ सकता है। हाईस्पीड ट्रेन के लिए 2011 में तैयार की गई डीपीआर में अनुुमानित लागत 21 हजार 400 करोड़ रुपये थी, जिसे अब 35 हजार करोड़ तक बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में संशोधित लागत (कॉस्ट रिवाइज) पर मंथन चल रहा है।

विज्ञापन


इसके बाद ही डीपीआर को हरी झंडी दी जाएगी।          बता दें कि 2011 में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में हाईस्पीड ट्रेन की एनओसी देने की फाइल लटकी रही। यह एनओसी एनएच-58 को लेकर थी।
विज्ञापन


अंतत: 15 जून 2016 को मंत्रालय ने एनएच-58 को डिनोटिफाई कर दिया, जिसका मतलब यह निकला कि अब एनएच पर हाईस्पीड के दौड़ने से मंत्रालय को कोई आपत्ति नहीं है। यह काम मंत्रालय ने चार साल पहले कर दिया होता तो आज हाईस्पीड दौड़ भी रही होती और बजट बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ती।      
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के चीफ कोआर्डिनेटर प्लानर विजय भूषण दूबे ने बताया कि शहरी विकास मंत्रालय ने हाईस्पीड के लिए एनसीआरटीसी को नोडल एजेंसी बनाया है। यह एजेंसी हाईस्पीड की संशोधित लागत पर मंथन कर रही है। बजट तय होने पर डीपीआर को स्वीकृति के लिए मंत्रालय और कैबिनेट को भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि हाईस्पीड के निर्माण कार्य की शुरुआत की तिथि मंत्रालय तय करेगा। देहली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड हाईस्पीड का निर्माण करेगी। यह कंपनी करीब चार साल में निर्माण कार्य पूरा करेगी।      

गाजियाबाद और मेरठ में बनेंगे सर्विस स्टेशन      
हाईस्पीड कॉरिडोर निजामुद्दीन से मेरठ के दौराला तक बनाया जाएगा। यह ट्रेन 90 किलोमीटर की दूरी 45 मिनट के समय में पूरी करेगी। इसी दूरी में 17 स्टेशन होंगे। कोच की सफाई- सर्विस का स्टेशन गाजियाबाद के दुहाई और मेरठ के दौराला में बनाया जाएगा       

ट्रांसपोर्ट हब बनकर उभरेगा मोहन नगर      
हाईस्पीड ट्रेन कॉरिडोर निजामुद्दीन से शुरू होकर यमुना के नीचे सुरंग से होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी। वहां से अगला स्टेशन मोहन नगर होगा। मोहन नगर हाईस्पीड का उत्तर प्रदेश का पहला स्टेशन होगा। साथ ही मोहन नगर मेट्रो का भी जंक्शन स्टेशन बनाया जाएगा।


हाईस्पीड और मेट्रो के जंक्शन के साथ मोहन नगर पर बस डिपो भी है। ऐसे में मोहन नगर यात्रियों के लिए ट्रांसपोर्ट हब बनकर उभरेगा। जहां से यात्री दिल्ली-एनसीआर के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आसानी से आ-जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed