{"_id":"58f50e1e4f1c1b1974471d29","slug":"can-be-a-million-ration-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसल हो सकते हैं एक लाख राशनकार्ड! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसल हो सकते हैं एक लाख राशनकार्ड!
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 19 Apr 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
राशनकार्ड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में करीब एक लाख राशनकार्ड कैंसल हो सकते हैं। बात चौंकाने वाली भले ही लगे, मगर खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री अतुल गर्ग का कुछ ऐसा ही कहना है। राज्यमंत्री की माने तो जिले में बडे़ स्तर पर अपात्र लोगों के राशनकार्ड बना दिए गए हैं। मंत्री के आदेश पर अब गाजियाबाद में राशनकार्डों की स्क्रूटनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
यूपी में राज्यमंत्री का पदभार ग्रहण करते ही अतुल गर्ग ने अपने जनपद गाजियाबाद से ही खाद्य पूर्ति विभाग से भ्रष्टाचार समाप्त करने की बात कही थी। विभागीय अफसरों की बैठक की शुरूआत भी उन्होंने पिछले दिनों गाजियाबाद से ही शुरू की थी। उन्होंने अफसरों से राशनकार्ड की संख्या और उससे संबंधित अन्य जानकारी ली थी।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश भर में अपात्र लोगों के राशनकार्ड कैंसल किए जाएंगे। अकेले गाजियाबाद में करीब एक लाख राशनकार्ड फर्जी मिलने की संभावना है। फर्जी राशनकार्ड कैंसल करने के बाद उन लोगों के राशनकार्ड जारी किए जाएंगे, जोकि वास्तव में इसके हकदार हैं। बता दें कि गाजियाबाद में करीब साढे़ तीन लाख राशनकार्ड हैं।
विज्ञापन