फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Businessman taken hostage and looted, case registered

Ghaziabad News: कारोबारी को बंधक बनाकर लूटा, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Businessman taken hostage and looted, case registered
मोदीनगर। भोजपुर के गांव नाहली से रविवार रात दुग्ध प्लांट बंद कर घर लौट रहे कारोबारी को अगवा कर कमरे में बंधक बनाकर नकदी लूट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने विरोध करने पर कारोबारी को जमकर पीटा और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत तीन नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


जनपद अलीगढ़ के थाना चंडौंस स्थित गांव सुदेशपुर निवासी सिकंदर आजम भोजपुर के गांव नाहली में आशू के यहां किराए पर दुग्ध प्लांट का संचालन करते है। सिकंदर के भाई शहंशाह आलम ने बताया कि आशू और उसके साथी सिकंदर के साथ कारोबार में साझेदारी के लिए दबाव बना रहे थे। सिकंदर ने उन्हें साझेदार बनाने से इन्कार कर दिया। इससे आरोपी सिकंदर से दुश्मनी रखने लगे। बताया कि रविवार रात वह प्लांट बंद कर अपने घर जा रहे थे। आरोप है कि जैसे ही सिकंदर पिलखुवा फाटक के समीप पहुंचे तभी जमील,पूर्व प्रधान रईस और आशू व उनके अज्ञात साथियों ने सिकंदर की कार को घेर लिया और उसे बुरी तरह पीटा। आरोपी सिकंदर को अगवा कर गांव नाहली ले आए और वहां उसे कमरे में बंधक बनाकर पीटा। आरोपियों ने सिकंदर की कार में तोड़फोड़ की और उससे 1.25 लाख रुपये की नकदी लूट ली। शोर होने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल सिकंदर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सिकंदर के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के अनुसार जमील, रईश व आशू के खिलाफ लूट व अगवा सहित कई अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया गया है। प्रारंंभिक जांच में लेनदेन व मारपीट की बात सामने आई है। जमील और आशू को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed