फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   businessman Audi collided with alto car miscreants tried to kidnap in ghaziabad

विकास ने 4 KM भागकर बचाई जान: व्यापारी की ऑडी में मारी टक्कर, विरोध पर ऑल्टो सवार बदमाशों ने की अपहरण की कोशिश

Fri, 03 Feb 2023 07:45 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 03 Feb 2023 07:45 PM IST
सार

विकास का कहना है कि आरोपियों ने चार किलोमीटर तक उनकी कार का पीछा किया और रेलवे स्टेशन कट के आसपास वह पहुंचे तो पीछे कार नहीं दिखी। 

विज्ञापन
businessman Audi collided with alto car miscreants tried to kidnap in ghaziabad
इस ऑल्टो कार में सवार थे बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिचित से मिलने आए उद्यमी विकास चतुर्वेदी की ऑडी कार में लालकुआं के पास ऑल्टो कार सवार चार युवकों ने पहले टक्कर मारी और विरोध करने पर उसके अपहरण की कोशिश की। उद्यमी ने जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया तो नशे में धुत आरोपियों ने चार किलोमीटर तक उनका पीछा किया। 

विज्ञापन

आरोपियों की कार पर एक किसान संगठन के जिला महामंत्री के पदनाम का स्टीकर लगा था। उद्यमी ने आरोपियों की कार के नंबर के आधार पर घंटाघर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विकास चतुर्वेदी ट्रॉनिका सिटी की सिग्नेचर रेजिडेंसी में रहते हैं और ट्रॉनिका सिटी में ही फूड प्रोसेसिंग यूनिट चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास का कहना है कि 29 जनवरी को वह अपने ड्राइवर के साथ ऑडी कार से आ रहे थे। लालकुआं पुल के नीचे एक सफेद रंग की ऑल्टो कार चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। उन्होंने और ड्राइवर ने कार से उतरकर ऑल्टो कार सवार युवकों को टोका तो गलती मानने की बजाय वह गाली-गलौज करने लगे। 

विज्ञापन

कार में चार युवक थे और शराब पी रहे थे। इनमें से एक ने खाकी रंग की टोपी पहन रखी थी। वह कार में बैठ गए तो आरोपियों ने कार का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। उनके ड्राइवर ने कार आगे बढ़ाई तो आरोपियों ने अपनी कार से उन्हें ओवरटेक किया और आगे पुलिस बूथ पर कार रोक ली। उन्होंने मोबाइल से हमलावरों की कार का फोटो खींचा तो आरोपियों ने फिर उनकी कार का पीछा शुरू कर दिया। 

विकास का कहना है कि आरोपियों ने चार किलोमीटर तक उनकी कार का पीछा किया और रेलवे स्टेशन कट के आसपास वह पहुंचे तो पीछे कार नहीं दिखी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, लेकिन दो दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कमिश्नर से शिकायत पर दर्ज हुई रिपोर्ट
विकास चतुर्वेदी का कहना है कि दो दिन तक कार्रवाई न होने पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र को फोन कर आपबीती बताई और शिकायत की। इसके बाद दो फरवरी को उनकी रिपोर्ट दर्ज की गई। एसीपी अंशु जैन का कहना है कि शिकायतकर्ता की ओर से बताए गए कार के नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार को ट्रेस कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed