फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr inspector constable suspended for raiding in fake case

बुलंदशहर: फर्जी मुकदमे में दबिश देने वाले दरोगा और कांस्टेबल सस्पेंड

Wed, 14 Jul 2021 09:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 14 Jul 2021 09:52 AM IST
सार

दिल्ली के सतबरी क्षेत्र निवासी सुमित वालिया ने अनूपशहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उसने दिल्ली में पड़ोस में हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत एसडीएम साकेत से की थी। जिसके बाद निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
Bulandshahr inspector constable suspended for raiding in fake case
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली में दर्ज एक फर्जी मुकदमे में दबिश देने के मामले में एसएसपी ने दरोगा दानिश राजा और कांस्टेबल राजेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया है। मामले में कोतवाल रामसेन को पहले ही लाइन हाजिर किया जा चुका है।

विज्ञापन


दिल्ली के सतबरी क्षेत्र निवासी सुमित वालिया ने अनूपशहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उसने दिल्ली में पड़ोस में हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत एसडीएम साकेत से की थी। जिसके बाद निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के अमित वैद्य और उसके साथी अनिल राठौड़ ने साजिश के तहत 10 जून को अनूपशहर कोतवाली में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस की एक टीम ने उसके घर दबिश देकर अभद्रता की थी। मामले की पूरी रिकॉर्डिंग घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने क्राइम ब्रांच से विवेचना कराई तो सुमित वालिया के खिलाफ दर्ज मुकदमा फर्जी पाया गया। एसएसपी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर तत्कालीन अनूपशहर कोतवाल रामसेन को उसी दौरान लाइन हाजिर कर दिया था।


अब मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने दिल्ली में दबिश देने वाली पुलिस टीम में शामिल दरोगा दानिश रजा और कांस्टेबल राजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। इससे पहले स्वाट टीम ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के मामले में आरोपी अमित वैद्य को गिरफ्तार कर चालान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed