फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr gulawathi roadways contract bus catches fire driver burn

बुलंदशहर: गुलावठी में रोडवेज की अनुबंधित बस में लगी आग, चालक झुलसा

Wed, 23 Jun 2021 10:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 23 Jun 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr gulawathi roadways contract bus catches fire driver burn
fire in bus - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर के गुलावठी में हाईवे 334 पर शिव शनिदेव मंदिर के निकट मंगलवार शाम करीब पौने छह बजे कौशांबी डिपो की अनुबंधित बस में अचानक आग लग गई। बस में आग लगने से चालक बुरी तरह झुलस गया। अन्य लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। बस में करीब एक घंटे तक दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

विज्ञापन


नगर निवासी शुभम अग्रवाल ने अपनी एक बस कौशांबी डिपो में अनुबंध पर लगा रखी है। शुभम अग्रवाल के भाई मयंक अग्रवाल ने बताया कि बस चालक ने सवारियों को बुलंदशहर में भूड़ चौराहे पर उतार दी, जिसके बाद चालक बस को लेकर उनके पार्किंग स्थल गुलावठी पर खड़ी करने ला रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम करीब पौने छह बजे शिव शनिदेव मंदिर के निकट चलती बस में वायरिंग में अचानक आग लगने लगी। बस में आग लगने के बाद उसने सड़क किनारे बस को खड़ा कर दिया। बस में आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से बस चालक प्रदीप कुमार निवासी गाजियाबाद झुलस गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। बस के पास सड़क किनारे खड़े दुकानदारों ने भागकर अपनी जान बचाई। बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। हाईवे के दोनों ओर के वाहनों को रोक दिया गया।


कोतवाल विवेक शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल को सूचना दी गई। करीब पौन घंटे बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। कोतवाल विवेक शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed