{"_id":"63bd2d5f832e6234386479a0","slug":"bulandshahr-four-year-old-falls-in-well-to-death-as-he-was-looking-for-tortoise","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: कछुआ देखते हुए चार साल का बच्चा कुएं में गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: कछुआ देखते हुए चार साल का बच्चा कुएं में गिरा, मौत
Tue, 10 Jan 2023 02:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 10 Jan 2023 02:48 PM IST
सार
परिजन आयुष को खुर्जा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जहांगीरपुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे के कुएं में गिरने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी और अस्पताल में जाने तक मदद की।
विज्ञापन
मृतक बच्चे के परिजन और उसकी फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर स्थित जहांगीरपुर क्षेत्र के मुमरेजपुर गांव में मंगलवार सुबह चार वर्षीय आयुष अपने छह साल के भाई अमन और अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेलते हुए बच्चे घर के पास स्थित कुएं में कछुआ देखने के लिए चले गए। वहीं पर आयुष का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया।अमन ने घर जाकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
आयुष के पिता रॉबिन ने बताया कि वह गांव स्थित निजी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। रोजाना की तरह मंगलवार को भी वे स्कूल गए थे। आयुष के कुएं में गिरने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों की मदद से आयुष को कुएं से बाहर निकाला गया। वह बेसुध अवस्था में था।
विज्ञापन
परिजन आयुष को खुर्जा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जहांगीरपुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे के कुएं में गिरने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी और अस्पताल में जाने तक मदद की। मगर आगे की पुलिस कार्रवाई के लिए परिजनों ने इनकार कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। वहीं बच्चे की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन