बुलंदशहर: बाइक चोर गिरोह से 14 बाइक बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह दिल्ली, मेरठ और अलीगढ़ से बाइक चोरी कर जुनैद को बेचते थे। जुनैद खुर्जा में पेट्रोल पंप के पास एक दुकान किराए पर लेकर बाइक मिस्त्री का काम करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुर्जा देहात पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार कर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों के कब्जे से 14 बाइक और तीन बाइकों के इंजन बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक आरोपी चोरी की बाइक के पुर्जे अलग कर उन्हें बेचता था, जबकि तीन आरोपी बाइक चोरी कर उसे बेचते थे। गिरफ्तार एक आरोपी पर गाजियाबाद और मेरठ के विभिन्न थानों में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं।
सोमवार की रात खुर्जा देहात पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि वाहन चोरी करने वाले चार आरोपी चोरी की बाइकों को लेकर बेचने की फिराक में गांव किर्रा की ओर जाने वाले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों का इंतजार किया। इस दौरान चार आरोपी बाइक लेकर मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी वापस भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा करते हुए उन्हें दबोच लिया।
एसपी देहात बजरंग बली चौरसिया ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों की पहचान अफजाल निवासी जली कोठी पप्पू पनवाड़ी वाली गली मेरठ, नदीम कुरैशी निवासी मस्जिद गम्यूर वाली गली मेरठ, फुरकान निवासी खुशहाल नगर मेरठ और जुनैद निवासी छोटी मस्जिद खुर्जा देहात के रूप में हुई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 14 बाइक व तीन बाइकों के इंजन बरामद किए।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह दिल्ली, मेरठ और अलीगढ़ से बाइक चोरी कर जुनैद को बेचते थे। जुनैद खुर्जा में पेट्रोल पंप के पास एक दुकान किराए पर लेकर बाइक मिस्त्री का काम करता है। जुनैद ने पुलिस को बताया कि वह चोरी की बाइक के पुर्जे अलग करते हुए उन्हें बेच देता है। पुलिस ने आरोपी को साथ लेकर उसकी दुकान पर छापेमारी की तो वहां से भी तीन चोरी की बाइकें बरामद हुईं। पुलिस की जांच के बाद पांच बाइकों के मालिक और संबंधित क्षेत्र में दर्ज हुई चोरी की रिपोर्ट की जानकारी पुलिस को मिल गई है, जबकि शेष की जांच जारी है।
अफजाल है पुराना शातिर, लगेगी गैंगस्टर
गिरोह का सदस्य अफजाल शातिर चोर है। आरोपी पर गाजियाबाद और मेरठ के विभिन्न थानों में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के गिरोह बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने के कारण एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस को आदेश दिए हैं कि आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही आरोपियों को पकड़ने वाले खुर्जा देहात कोतवाली निरीक्षक जयकरण सिंह, नरेश कुमार, जितेंद्र कुमार, पंकज राणा, प्रवेश बैसला, गौरव राठोर, धर्मवीर सिंह, नीरज धामा को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
अलीगढ़ रिश्तेदारी में रह रहे थे आरोपी
बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार मेरठ निवासी तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह फिलहाल अलीगढ़ में रह रहे थे। पहले वह दिल्ली में फल बेचने का काम करते थे, लेकिन पिछले दिनों मेरठ में एक मामले में उनके खिलाफ एफआईआर हुई तो परिजनों ने उन्हें एक रिश्तेदारी में अलीगढ़ भेज दिया, जिसके बाद उन्होंने अलीगढ़ में अपना गिरोह बनाया और बाइक चोरी करना शुरू कर दिया था।