फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar news

प्रदर्शन के लिए उकसाने पर शिक्षक को नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
प्रदर्शन के लिए उकसाने पर शिक्षक को नोटिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के डायट परिसर में शिक्षकों को स्कूल आवंटन के दौरान भड़काने और काउंसिलिंग कार्य में बांधा डालने के मामले में बीएसए ने एक शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जो एससी/एसटी शिक्षक महासंघ केजिलाध्यक्ष भी हैं, वह लखावटी ब्लॉक के किशनपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। तीन दिन के भीतर शिक्षक को नोटिस का जवाब देना होगा। वहीं, जिलाध्यक्ष ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।
अंतरजनपदीय होकर आए शिक्षकों को डायट परिसर में स्कूल आवंटन किए जा रहे हैं। पहले चरण में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को ऑनलाइन स्कूल दिए हैं। रविवार को शिक्षकों ने नजदीकी ब्लॉक के मनचाहे स्कूल आवंटित करने के लिए हंगामा किया था। करीब आधे घंटे के बाद फिर काउंसिलिंग शुरू हो सकी। बीएसए ने बताया कि काउंसिलिंग के लिए आए शिक्षकों को सहायक अध्यापक जितेंद्र गौतम ने भड़काया था। शिक्षक के द्वारा शिक्षकों को भ्रमित किया गया और और सरकारी कार्य में बांधा डाली गई। बीएसए ने बताया कि यह शिक्षक द्वारा अनुशासनहीनता की गई है। मामले में शिक्षक को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। यदि नोटिस का जवाब नहीं आता है तो फिर आगे की कार्रवाई होगी। इसके अलावा जिन शिक्षकों ने हंगामा किया था, उनकी भी पहचान की जा रही है, जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उनका यह भी दावा है कि स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पारदर्शी चल रही है।
विज्ञापन

अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी = स्कूल आवंटन के दौरान शिक्षकों को भड़काया गया था। मामले में एक शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई होगी। शिक्षक द्वारा व्यवस्था को खराब कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed