फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahar cheaters cheat account of two people

दो अलग-अलग लोगों के खातों पर चोरों ने डाला डाका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahar cheaters cheat account of two people
- देवीपुरा और फैसलाबाद निवासी दो युवकों के खाते 49-49 हजार निकाले - पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज बुलंदशहर। जनपद में साइबर ठगों के द्वारा किए जाने वाले अपराधों पर लगाम नहीं लग पा रही है। नगर क्षेत्र निवासी दो व्यक्तियों के खाते से अज्ञात शातिरों ने 49-49 हजार रुपये की नगदी साफ कर डाली। मामले की जानकारी होने पर दोनों पीडि़तों ने नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।  नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी विनीत बंसल पुत्र अजय बंसल ने तहरीर देकर बताया कि गत 15 मई की शाम एक नंबर से उसके फोन पर कॉल आई थी। अज्ञात आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए पीडि़त के खाते की जानकारी हासिल कर ली थी। कुछ देर बाद पीडि़त के मोबाइल पर बैंक द्वारा ४९ हजार रुपये निकासी का मैसेज प्राप्त हुआ। पीडि़त ने बैंक जाकर जानकारी हासिल की तो उसे अपने ठगे जाने की जानकारी हुई। पीडि़त की शिकायत पर नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच  शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी मोहम्मद हनीफ पुत्र बुनियाद अली ने तहरीर देकर बताया कि गत दस अप्रैल को अज्ञात शातिरों के द्वारा उसके खाते से 49 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। पीडि़त बीते दिनों जब बैंक पहुंचा तो उसे इस बाबत जानकारी हुई। वहीं, नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर  रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया  जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed