फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Brother Bharat Ram ... brought tears from eyes

भाई भरत से मिले श्रीराम...भर आईं आंखें

Thu, 13 Oct 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 13 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Brother Bharat Ram ... brought tears from eyes
रामलीला का मंचन - फोटो : अमर उजाला
शहर की सभी रामलीलाओं में बुधवार को भरत-मिलाप और राज्याभिषेक का मंचन किया गया। इससे पहले जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। सभी जगहों पर भव्य आतिशबाजी की गई। राज्याभिषेक के लिए रामलीला मंच को भव्य तरीके से सजाया गया।
विज्ञापन


श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी:
सुल्लामल में अनाज मंडी पर भरत मिलाप का मंचन हुआ। इससे पहले शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा ठाकुरद्वारा से होते हुए दिल्ली गेट, घंटाघर, अनाज मंडी पहुंची। वहां भरत, शत्रुघ्न के साथ पहुंचते हैं।
विज्ञापन


श्रीराम को देखते ही भरत भाव विभोर होकर उनके चरण पकड़ लेते हैं। भरत को उठाकर श्रीराम अपने गले लगाते हैं। दोनों की आंखों से आंसुओं की धारा बहने लगती है। सभी नगरवासी खुशियां मनाते हुए अयोध्या पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां श्रीराम का राज्याभिषेक होता है। शोभायात्रा जब रामलीला ग्राउंड पहुंची तब कमेटी के सदस्यों ने श्रीराम को तिलक लगाया। अंत में भव्य आतिशबाजी की गई। इस दौरान महामंत्री मनोज गोयल, उस्ताद अशोक गोयल, प्रधान अजय बंसल, रामअवतार बंसल, प्रदीप मित्तल और श्रीकांत राही मौजूद रहे।

श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर:
कविनगर रामलीला में श्रीराम जी के डोले के साथ सीता, लक्ष्मण, हनुमान सहित वानर सेना के कुछ सदस्य कविनगर ए-ब्लाक से निकले और भरत, शत्रुघ्न सहित नगरवासी बैंडबाजे के साथ कविनगर एच-ब्लाक से निकलकर सभी ब्लॉक में घूमे।

रामलीला मैदान के पास श्रीराम और भरत का मिलाप होता है। उसके बाद श्रीराम के राज्य अभिषेक का मंचन होता है। इस मौके पर मंच को विशेष रूप से सजाया गया। राज्याभिषेक के बाद भव्य आतिशबाजी की गई। रामलीला के दौरान बलदेव राज शर्मा, अध्यक्ष ललित जायसवाल, भूपेंद्र चोपड़ा, अजय जैन, अजय गुप्ता, मयंक जैन, वेद प्रकाश माकड़ आदि मौजूद रहे।

श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी, संजयनगर:
संजयनगर रामलीला में मानसी विहार से शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के बाद भरत मिलाप का मंचन हुआ। उसके बाद राज्याभिषेक का मंचन हुआ और भव्य आतिशबाजी की गई।

इसमें 21 आतिशबाजों ने प्रदर्शन किया। अंत में पुरस्कार वितरण का आयोजन हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष संजीव चौधरी, महामंत्री अरुण शर्मा, चेतन गौड़, प्रदीप चौधरी, रविंद्र सिंह राणा, मोहन सिंह रावत, कौशल शर्मा, निर्मल शर्मा मौजूद रहे।

राजनगर रामलीला:
राजनगर रामलीला में भी भरत मिलाप और राज्य अभिषेक का मंचन हुआ। मंचन के बाद भव्य आतिशबाजी की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष राकेश मिश्रा, संरक्षक रामगोपाल कौशिक, महामंत्री जितेंद्र यादव, एसएन अग्रवाल, ब्रजमोहन सिंघल, आनंद प्रकाश, रेखा अग्रवाल मौजूद रहीं।

कविनगर में नाटक मंचन, सुल्लामल में होगा कवि सम्मेलन
 रामलीला समापन के बाद सुल्लामल रामलीला ग्राउंड में कवि सम्मेलन और कविनगर रामलीला ग्राउंड में गौरी पुत्र गणेश नामक नाटक का मंचन किया जाएगा। सुल्लामल रामलीला समिति के महामंत्री मनोज गोयल ने बताया कि बृहस्पतिवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें डॉ. प्रवीण चौबे, डा. पूनम वर्मा, डॉ. सुमन दूबे, पद्म अलबेला, दिनेश रघुवंशी, संजय भल्ला, मदन मोहन सागर, गिरीश चौहान, अरुण जाहनवी कविता पाठ करेंगे।


मंच संचालन प्रवीण शुक्ल करेंगे। श्री धार्मिक रामलीला समिति के महामंत्री भूपेंद्र चोपड़ा ने बताया कि बृहस्पतिवार को ‘गौरी पुत्र गणेश’ नाटक का मंचन शाम 8.30 बजे से 11.30 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed