{"_id":"684b256ab71967cf510d9427","slug":"boyfriend-accused-of-inciting-suicide-report-filed-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-6138-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बॉयफ्रेंड पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बॉयफ्रेंड पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के बंथला राम विहार कॉलोनी में बीते सोमवार को युवक के साथ रह रही युवती की फंदा लगाने से मौत होने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। युवती की मां ने बेटी के बॉयफ्रेंड पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। युवती अपने दोस्त के साथ किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस ने मामले में आरोपी सरवन को गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सोमवार को बंथला राम विहार स्थित घर के अंदर युवती कोमल (21) का शव फंदे से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा था। कोमल अपने बॉयफ्रेंड सरवन के साथ करीब तीन माह से यहां रह रही थीं। एसीपी ने बताया कि सीमा की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी सरवन को गिरफ्तार कर लिया गया है।