फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Boycott of Loni MLA nandkishor gurjar in Banthala village slogans in protest

बंथला गांव में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का बहिष्कार, विरोध में लगे नारे

Tue, 02 Feb 2021 05:12 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 02 Feb 2021 05:12 AM IST
विज्ञापन
Boycott of Loni MLA nandkishor gurjar in Banthala village slogans in protest
विधायक नंदकिशोर गुर्जर - फोटो : सोशल मीडिया

यूपी गेट पर धरने पर बैठे किसानों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा बोलने पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का बंथला गांव में विरोध हुआ। ग्रामीणों ने पंचायत कर विधायक का गांव से बहिष्कार करने का फैसला लिया है। ग्रामीणों ने गांव में लोनी विधायक के बहिष्कार के होर्डिंग भी लगवाए हैं। पंचायत में विधायक के खिलाफ नारे भी लगाए गए। हालांकि देर रात भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने आंदोलन के दौरान सामान और कंबल भिजवाए थे।

विज्ञापन


सोमवार को बंथला गांव में हुई पंचायत की अध्यक्षता चौधरी चंद्रपाल ने की। संचालन मनवीर प्रधान ने किया। पंचायत में कहा गया कि किसान की कोई जाति धर्म नहीं होता। इसलिए यूपी गेट पर चल रहे धरना प्रदर्शन में सभी जाति के लोग हैं। एक व्यक्ति की वजह से गुर्जर समाज को बदनामी झेलनी पड़ रही है। किसानों को लाठी मारकर भगाने की बात कही गई। पंचायत में बताया गया कि लोनी विधायक के वहां पहुंचने का वीडियो भी वायरल हुआ है। 
विज्ञापन


इस सब के बाद लोनी विधायक का गांव से बहिष्कार करने का फैसला लिया है। गांव के मुख्य गेट पर लोनी विधायक के बहिष्कार के होर्डिंग भी लगाए गए हैं। पंचायत के दौरान लोनी विधायक के खिलाफ नारे भी लगे। इस मौके पर चौधरी देवेंद्र चौधरी, जसदवीर चौधरी, जयपाल, महेश प्रधान, हरिया, खिमन्न, भीषम सिंह, बीडीसी अजय पंडित, बीडीसी अजय भारद्वाज, सोमपाल पंडित, प्रवीण, ज्ञानेंद्र, दिनेश, नगेंद्र, ओमवीर, संजीव चौधरी, सुरेश प्रजापति, दर्शन प्रजापति, पूर्व प्रधान रामे वाल्मीकि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो गांवों में हुई समर्थन में पंचायत
लोनी के दो गांव मेहमूदपुर और खानपुर में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन में पंचायतें हुईं। सुबह मेहमूदपुर गांव में लोनी विधायक के पक्ष में अरुण कसाना और कपिल की अध्यक्षता में पंचायत का आयोजन किया गया। कपिल ने बताया कि लोनी विधायक के समर्थन में पंचायत का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि राकेश टिकैत ने लोनी विधायक पर गलत आरोप लगाए हैं। वहीं सोमवार दोपहर को खानपुर गांव में भी लोनी विधायक के समर्थन में एक पंचायत हुई। 


पूजा कॉलोनी में राकेश टिकैत और दिल्ली के सीएम का पुतला फूंका
ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी में स्थानीय सभासद अनूप भड़ाना ने सोमवार शाम दिल्ली में तिरंगे के अपमान और लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर झूठे आरोप लगाने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और किसान नेता राकेश टिकैत का पुतला फूंका है। उन्होंने कॉलोनी के लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed