{"_id":"6a0227ee9271149c270287f5","slug":"body-of-photographer-missing-for-seven-days-found-in-gutter-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109460-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गटर में मिला सात दिन से लापता फोटोग्राफर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गटर में मिला सात दिन से लापता फोटोग्राफर का शव
विज्ञापन
मुरादनगर। सात दिन से लापता फोटोग्राफर का शव सोमवार सुबह खंड विकास कार्यालय परिसर में गटर से बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शुरुआती जांच में इसे हादसा मान रही है।
पुलिस के अनुसार, सुबह सूचना मिली कि कार्यालय परिसर में गेट के पास बने गटर में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सौरभ (36) पुत्र कृष्ण निवासी सलेमाबाद के रूप में हुई।
बताया गया कि सौरभ करीब डेढ़ साल से जीतपुर कॉलोनी में किराये पर रह रहा था और फोटोग्राफी करता था। वह छह मई से लापता था। मृतक की मां सुमन और भाई आशु ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में आशंका है कि सौरभ कुछ लोगों के साथ सेफ्टी टैंक के ऊपर बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान टैंक की पटरी टूट गई और वह उसमें गिर गया। उसके साथ मौजूद लोग उसे छोड़कर भाग गए।
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।