फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of an office worker found hanging in Indirapuram

Ghaziabad News: इंदिरापुरम में फंदे से लटका मिला कर्यालय कर्मी का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Body of an office worker found hanging in Indirapuram
इंदिरापुरम। नीतिखंड स्थित प्लॉट नंबर 1056 पर संचालित प्रॉपर्टी डीलिंग के कार्यालय कर्मचारी का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर कार्यालय मालिक सुनील गुप्ता ने पुलिस को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया। युवक की पहचान बहराइच स्थित नानपारा के गांव इटेड़ी निवासी राजू (27) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 20 सितंबर की सुबह सुनील गुप्ता ने डायल 112 पर कॉल करके कार्यालय का कमरा अंदर से बंद होने की शिकायत की। साथ ही काफी दुर्गंध आने की बात भी बताई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे के पास लगी जाली काटकर अंदर दाखिल हुई। कमरे में राजू का शव फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन

सुनील गुप्ता ने पुलिस को बताया कि राजू वर्ष 2024 से कार्यालय में साफ-सफाई का काम करता था। एसीपी ने बताया कि मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के आने पर बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed