{"_id":"6a1c92dfb9ec473ee6084af5","slug":"bloody-clash-between-two-parties-over-wage-dispute-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-898768-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मजदूरी के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मजदूरी के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष
विज्ञापन
मसूरी। नूरपुर गांव में मजदूरी के पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि नाहल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण कुमार की शिकायत पर साजन, अजय, बल्कू, आकाश और दीपक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार, 30 मई को नाहल चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गांव नूरपुर में 29 मई की रात हुई मारपीट की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि रात करीब साढ़े नौ बजे मजदूरी के रुपयों को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन
विवाद में एक पक्ष के साजन, अजय और बल्कू तथा दूसरे पक्ष के आकाश और दीपक शामिल थे। मारपीट में बल्कू और आकाश उर्फ सेंसरपाल घायल हो गए। विवाद शांत कराने पहुंचे गांव निवासी महेंद्र सिंह को भी चोटें आईं।