फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Blackmailing a teenager for a year, three friends grabbed 48 thousand

Ghaziabad News: किशोरी को सालभर ब्लैकमेल कर तीन दोस्तों ने हड़पे 48 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Blackmailing a teenager for a year, three friends grabbed 48 thousand
इंदिरापुरम। थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान दोस्तों ने फोटो एडिट कर ब्लैकमेल किया। दोस्तों ने एक साल में 48 हजार रुपये भी हड़प लिए। किशोरी ने घर से रुपये चोरी कर आरोपियों को दिए। घर से लगातार रुपये चोरी होने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। इंदिरापुरम थाने में तीन किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंदिरापुरम की कॉलोनी में 13 वर्षीय किशोरी परिवार संग रहती है। किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने इंस्टाग्राम पर अपना एकाउंट बनाया था। इंस्टाग्राम के माध्यम से बेटी की बातचीत बचपन के दोस्त से होने लगी। दोस्त के माध्यम से दो अन्य दोस्त भी बेटी के संपर्क में आ गए, फिर तीनों में बातचीत होने का सिलसिला शुरू हो गया। आरोप है कि दोस्तों ने बेटी का एक फोटो एडिट कर उसमें किसी के आपत्तिजनक फोटो से जोड़ दिया। उनकी बेटी को फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर धीरे-धीरे रुपये मांगने शुरू कर दिए। वहीं घर से 15 हजार रुपये चोरी होने पर परिजन ने जानकारी जुटाई और बेटी से सख्ती से पूछताछ की। बेटी ने बताया कि उसके तीन दोस्त उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के एवज में एक साल से ब्लैकमेल कर रहे हैं। थोड़ा-थोड़ा कर अभी तक 48 हजार रुपये ले चुके हैं। परिजन ने पुलिस से गुहार लगाई है कि दोस्तों के मोबाइल में अभी भी उनकी बेटी के आपत्तिजनक फोटो हैं। आरोप है कि किशोर घटना के बाद से धमकी दे रहे हैं कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीनों किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed