फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BKU Mahatma Tikait workers staged a sit-in at Niwari police station

Ghaziabad News: भाकियू महात्मा टिकैत के कार्यकर्ताओं ने निवाड़ी थाने पर धरना दिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
BKU Mahatma Tikait workers staged a sit-in at Niwari police station
मोदीनगर। भाकियू महात्मा टिकैत के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध और पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मंगलवार को निवाड़ी थाने में धरना दिया। उन्होंने पुलिस पर अपराधियों से साठगांठ का भी आरोप लगाया। भाकियू महात्मा टिकैत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनीत त्यागी के साथ संगठन के कार्यकर्ता एकत्र होकर मंगलवार को निवाड़ी थाने पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा। आक्रोशित कार्यकर्ता थाना परिसर में धरना देकर बैठ गए। विनीत त्यागी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई और ग्रामीणों को फर्जी केस में फंसाने का आरोप लगाया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चेताया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह आंदोलन करेंगे। आंदोलनकारियों ने एसएचओ जयपाल सिंह रावत को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed