फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BKU Kisan Sabha submits memorandum regarding various issues

Ghaziabad News: समस्याओं को लेकर भाकियू किसान सभा ने सौंपा ज्ञापन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
BKU Kisan Sabha submits memorandum regarding various issues
मुरादनगर। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा (अ.) के पदाधिकारियों ने सोमवार को सहायक पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और आम लोगों की समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

संगठन ने तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर और अन्य भारी वाहनों पर नियंत्रण लगाने को कहा। साथ ही, मिट्टी व रेत के अवैध परिवहन पर रोक लगाने की भी मांग की गई। पदाधिकारियों ने ग्रामीण सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों से हादसों का खतरा बताया। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच कर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न करने की बात भी शामिल थी।
विज्ञापन

ज्ञापन में गांवों में बिजली के जर्जर तारों को बदलने की मांग उठाई गई। टूटे खंभों की मरम्मत और खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की भी मांग की गई। संगठन ने चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर अधिकारियों का घेराव होगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। जिलाध्यक्ष पुष्कर त्यागी, प्रदेश महासचिव हैप्पी त्यागी, प्रदेश सचिव बिट्टू त्यागी, पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव रोहित त्यागी, एनसीआर अध्यक्ष आकाश त्यागी, मेरठ मंडल प्रभारी अवनीश प्रधान, गाजियाबाद महामंत्री सुशील, नगर अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, विनोद त्यागी, आशु त्यागी रावली, धीरज त्यागी, राहुल शर्मा, अफजल सैफी, इरफान ठेकेदार, ताहिर खान, रामनरेश शर्मा और शाहरुख खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed